Grah Gochar 2025: 12 मई 2025 से शुरू होने वाला सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, इस हफ्ते में एक नहीं बल्कि चार ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते 14 मई को गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे और 15 मई को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जबकि राहु और केतु का गोचर कुंभ और सिंह राशि में होगा। ऐसे में इन ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इन 3 वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां…

मेष राशि (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। 14 मई को गुरु के मिथुन राशि में और 15 मई को सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से करियर में अच्छी प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। इस समय आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। आप अपनी बातों को पूरे आत्मबल और स्पष्टता के साथ दूसरों के सामने रख पाएंगे। इस दौरान सरकारी या निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन या मनचाही नौकरी का मौका मिल सकता है। वहीं उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपकी सफलता की नींव बन सकते हैं। मई के आखिरी हफ्ते में कोई शुभ समाचार या बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य और गुरु का गोचर विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। सूर्य आपकी राशि का स्वामी ग्रह है और उसका वृषभ राशि में गोचर आपको नई योजनाएं बनाने और उन्हें अमल में लाने की प्रेरणा देगा। करियर और व्यापार से जुड़ी नई संभावनाएं बन सकती हैं, साथ ही पुराने अटके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं। केतु का सिंह राशि में गोचर आपके अंदर आध्यात्मिकता के प्रति झुकाव बढ़ा सकता है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। आपके पुराने दोस्त या परिचित भी इस दौरान आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के कई क्षेत्रों में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। आपकी राशि के स्वामी गुरु के राशि परिवर्तन के साथ सूर्य और राहु-केतु भी आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, खासतौर से सरकारी क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी शांति और सामंजस्य बनेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार से मानसिक राहत मिलेगी। जो लोग खेलकूद या प्रतियोगी क्षेत्रों में हैं, उनके लिए यह समय बहुत शुभ है। इसके अलावा धार्मिक यात्रा या तीर्थयात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।