Lucky Plant For Main Door: घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा हो। इसके लिए विभिन्न तरह के वास्तु उपाय अपनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए पेड़-पौधे काफी खास भूमिका निभाते हैं। घर में विशेष पेड़-पौधे लगाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की पर अच्छा असर पड़ता है और खुशहाली बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर घर में मुख्य द्वार पर कौन से पौधे लगाना शुभ होगा, तो आप ये पौधे लगा सकते हैं। इन्हें लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर सकती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की असीम कृपा से धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।
घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये पौधे ( Lucky Plant For Main Door)
मुख्य द्वार पर लगाए तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी की पौधा होता है। वहीं पर कभी भी दरिद्रता वास नहीं कर सकती है। ऐसे में आप चाहे, तो इसे मुख्य द्वार पर लगा सकते है। इसकी सुगंध से वातावरण भी शुद्ध रहेगा। इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी और मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद हमेशा बना रह सकता है।
मेन गेट पर लगाए चमेली का पौधा
घर के मुख्य द्वार में चमेली का पौधा लगाना भी शुभ हो सकता है। इसे लकी और पॉजिटिव एनर्जी वाला पौधा माना जाता है। इसके फूलों से निकलने वाली खुशबू से पूरा महका महका रहेगा और धन की वृद्धि भी हो सकती है।
मुख्य द्वार पर लगाएं मॉर्निंग ग्लोरी की बेल
मॉर्निंग ग्लोरी बेल वाला पौधा होता है। इस मुख्य द्वार में लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। नीले रंग के ये फूल व्यक्ति के मन को भी शांत रखने में मदद करते हैं।
मनी प्लांट लगाए मेन गेट पर
घर के मुख्य द्वार में मनी प्लांट का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। माना जाता है कि जिस तरह से मनी प्लांट की बेल बढ़ती है। उसी तरह से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि, धन-संपदा बढ़ती रहती है।