Lucky Mulank Of 2026: वैदिक पंचांग अनुसार साल 2026 शुरू होने में 2 दिन बचे हैं। वहीं अगर हम अंक शास्त्र से देखे तो साल 2026 का मूलांक 1 बनता है, जिस पर सूर्य देव का आधिपत्य है। मतलब नंबर 1 का संबंध सूर्य देव से है। ऐसे में कुछ मूलांक वालों के लिए यह साल शानदार रह सकता है। खासकर सूर्य के मित्र ग्रहों वाले मूलांकों को इस साल करियर और कारोबार में तरक्की मिलती है। साथ ही रुके हुए कार्य बनेंगे। दरअसल ज्योतिष में सूर्य के मित्र ग्रह मंगल और गुरु हैं। इन दोनों ग्रहों के मूलांक हैं- 3 और 9 यानि इन दोनों मूलांक वालों के लिए साल अच्छा रहेगा। वहीं मूलांक 1 वालों को भी साल 2026 में अच्छा लाभ मिल सकता है आइए जानते हैं विस्तार से…
प्रेमानंद महाराज ने बताया साल 2026 के पहले दिन करें ये कार्य, पूरी साल धन- धान्य की नहीं रहेगी कमी
मूलांक 9 वालों को लिए साल 2026 बेहद शुभ
मूलांक 9 वाले मतलब जिन लोगों की जन्मतिथि 9,18 या 27 है। उन लोगों को साल 2026 में काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग पुलिस, सेना, मेडिकल और खेल से जुड़े हुए हैं उन लोगों को 2026 में नौकरी मिल सकती है। साथ ही पदोन्नति मिल सकती है। वहीं जो लोग अपना काम शुरू करने का विचार बना रहे थे उनको इस साल में सफलता मिल सकती है।
मूलांक 3 वालों के लिए साल 2026 देगा कई खुशियां
अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इन लोगों की साल 2026 में इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही व्यापार में अच्छा लाभ होगा। नई डील फाइनल होंगी। वहीं नौकरी या व्यापार में नई सफलताएं और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान परिवार का सहयोग और घर‑परिवार का संतुलन आपके मन को संतोष देगा। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग ज्योतिषी, कथावाचक, मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षा से जुड़े हुए हैं उन लोगों को साल 2026 अच्छा रहेगा।
मूलांक 1 वालों की साल 2026 में चमकेगी किस्मत
अंक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 बनता है। इस अंक पर सूर्य ग्रह का आधिपत्य है। इन मूलांक वालों को साल 2026 में मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही लंबे समय से अगर सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं तो इस साल आपका ख्वाब पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। वहीं इस साल आपको किसी वाहन या प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। बस आपको थोड़ा ईगो से बचना होगा।
