Lucky Mole In Body: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों का विश्लेषण किया जाता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल और अंगों के आकार के आधार पर फलित किया जाता है। वहीं आपको बता दें कि शरीर पर कई तिल जन्म के साथ होते हैं तो कई बाद में उभरते हैं। समय के साथ-साथ कई तिल छोटे-बड़े और गायब भी हो जाते हैं। आपको बता दें कि तिल शरीर पर कहां स्थित है इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है। यहां हम आपको ऐसे तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका शरीर के इन स्थानों पर होना लकी माना जाता है। आइए जानते हैं ये तिल कौन से हैं…

नाभि या पेट पर तिल

अगर किसी व्यक्ति के पेट पर तिल है तो वह व्यक्ति खाने का बहुत शौकिन हो सकता है। वहीं अगर नाभि के आसपास तिल है तो व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही उसको समाज में खूब मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

पीठ पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार यदि किसी व्यक्ति के पीठ पर तिल है तो वह व्यक्ति अति धनवान हो सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति रोमांटिक होते हैं। वहीं ऐसा व्यक्ति मेहनत के दम पर खूम कमाता है और खर्चा भी खूब करता है। ऐसे व्यक्ति के पास काम की कमी नहीं होती है। साथ ही ऐसे लोग पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं।

ठोड़ी पर तिल होना

ठोड़ी पर तिल होना बेहद मंगलकारी माना जाता है। ऐसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। साथ ही ये लोग कई सोर्स से धन कमाते हैं। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। वहीं जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें सजने संवरने का ज्यादा शौक होता है। ये महिलाएं फैशन पर खूब खर्च करती हैं। साथ ही इनको भाग्य का भी साथ मिलता है।

नाक पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के राइड साइड की नाक पर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति दूरदर्शी और बुद्धिमान होते है। ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024