Hasth Rekha Gyan: कहा जाता है कि हाथ की रेखाएं किसी भी व्यक्ति के वर्तमान, भूतकाल और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता देती है। ज्योतिष में इन रेखाओं का बड़ा ही महत्व माना गया है। हर कोई ये जानने का इच्छुक होता है कि उसे जीवन में तरक्की कब मिलेगी। इसके लिए हाथ की विभिन्न रेखाएं देखी जाती हैं। खास तौर पर सूर्य रेखा, भाग्य रेखा और गुरु पर्वत पर विशेष ध्यान दिया जाता है। गुरु पर्वत के अच्छे होने से तरक्की के योग बनते हैं तो सूर्य रेखा मजबूत होने से करियर में सफलता मिलती है।

– गुरु पर्वत पर त्रिभुज का निशान होने से उच्च पद की प्राप्ति होती है।
– हाथ में सूर्य रेखा के बड़े होने से समाज में व्यक्ति काफी ख्याति प्राप्त करता है।
– यदि सूर्य रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा ढलती हुई नजर आए तो ऐसा इंसान कलात्मक क्षेत्र में काफी सफलता हासिल करता है।
– सूर्य रेखा पर स्टार का बना होना निश्चित रूप से सफलता दिलाता है।
– सीधी और स्पष्ट सूर्य रेखा व्यक्ति को दयालु, संवेदनशील और उदार बनाती है और सफलता भी दिलाती है।
– इसके अलावा हथेली में बुध या शनि पर्वत पर तराजू का चिन्ह भी जीवन में सुख समृद्धि का सूचक होता है।
– शुक्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा बीच में मुड़कर सूर्य पर्वत तक पहुंच जाए तो यह भी शुभ संकेत है। ऐसे लोग राजकीय क्षेत्र में आपार सफलताएं हासिल कर लेते हैं। ज्यादातर ऐसे लोग बड़े अधिकारी बनते हैं।
– अगर कोई रेखा मणिबंध से निकलकर बिना टूटे शनि पर्वत तक पहुंच जाए तो ऐसा व्यक्ति काफी भाग्यशाली होता है। अगर इस रेखा से एक शाखा निकलकर सूर्य पर्वत तक जा रही है तो यह शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को सफलता के साथ पैसा और प्रसिद्धि भी मिलती है।
– यदि किसी व्यक्ति के हाथों में भाग्यरेखा चंद्र पर्वत से शुरू होते हुए सीधे शनि पर्वत पर जाती है तो ऐसे लोगों को शक्ति और सत्ता दोनों का साथ मिलता है।

– भाग्य रेखा से निकलती हुई शाखाएं शुभ मानी जाती है। ऐसे लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलता है और धन धान्य की कोई कमी नहीं होती।
– अगर कोई शाखा भाग्यरेखा से निकलकर बुध पर्वत की ओर दूसरी शाखा बृहस्पति की तरफ जाती है तो ऐसे लोग व्यापार में काफी तरक्की करते हैं।