Lucky Idols for Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर में रखी हर एक चीज हमारे जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव डालती है। जिस तरह पौधे, फूल और सूर्य यंत्र जैसे सामान घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, उसी प्रकार टूटी-फूटी वस्तुएं और बंद घड़ियां नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। ठीक इसी तरह वास्तु में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में जिक्र किया गया है जिन्हें घर में रखने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और सुख- समृद्धि आती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार भी होता है। यही कारण है कि ज्यादातर अमीर लोगों इन मूर्तियों को अपने घर में रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर पर मां लक्ष्मी का आगमन हो और धन लाभ हो तो इन 5 मूर्तियों को घर पर जरूर रखें। यहां जानिए इन मूर्तियों के बारे में।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में रखें ये 5 मूर्तियां
हाथी की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पीतल, तांबे या फिर चांदी से बनी हाथी की मूर्ति को घर में रखना शुभ माना जाता है। हाथी को धन, वैभव और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लक्ष्मी जी की विशेष कृपा मिलती है। इसके साथ ही आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है।
कछुए की मूर्ति
कछुआ भगवान विष्णु का कूर्म अवतार माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पीतल, तांबे या चांदी से बना कछुआ घर में रखने से देवी लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। यह मूर्ति व्यापार में वृद्धि के लिए भी लाभकारी मानी जाती है।
कामधेनु गाय की मूर्ति
पौराणिक कथाओं के अनुसार, कामधेनु गाय को सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाली गाय माना जाता है। वास्तु की मानें तो कामधेनु गाय की मूर्ति घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
पिरामिड की मूर्ति
वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल या धातु से बना पिरामिड घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही पिरामिड रखने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है और जिन लोगों का घर बनाने का सपना होता है, वह भी जल्दी पूरा होता है।
उल्लू की मूर्ति
उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है। माना जाता है कि घर में उल्लू की मूर्ति रखने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा होती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार भी होता है। प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे अवसर भी मिलते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।