Lucky Idols For Home: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारे कार्यस्थल और घर का वास्तु खराब हो तो घर में नकारात्मकता का वास बना रहता है। साथ ही घर के लोगों के जीवन में दरिद्रता छा जाती है। वहीं घर के लोगों के बीच क्लेश का माहौल बन रहता है। वहीं यहां हम आपको ऐसी मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको घर में रखने से वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव में काफी कमी आती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं इन मूर्तियों के बारे में…

रखें गणेश जी की मूर्ति

घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में संपन्नता बनी रहती है। वहीं धन वृद्धि के योग बनते हैं। क्योंकि गणेश जी रिद्धी- सिद्धि के दाता होते हैं। वहीं आपको बता दें कि मूर्ति पीतल या अष्टधातु की रख सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि  गणेश जी की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर रखने से वास्तु दोष खत्म हो जाता है।

घर में रखें हाथी की मूर्ति

वास्तु के मुताबिक घर में धातु के हाथी रख सकते हैं।। ऐसा करने से घर में पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही सुख- समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार रहता है। हाथी की मूर्ति को घर में रखने से हमेशा लक्ष्मी का वास होता है।

घर में रखें दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति और तस्वीर

वास्तु के मुताबिक घर में घोड़े की मूर्ति रखने से उन्नति के योग बनते हैं। क्योंकि दौड़ते घोड़े की मूर्ति गति, सफलता और ताकत की प्रतीक होती है। साथ ही ये मूर्ति रखते हैं जीवन में धन की आवक बनी रहती है। इसलिए घोड़े की तस्वीर उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। 

गाय का चित्र या मूर्ति करें स्थापित

गाय में समस्त देवी- देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए घर में गाय की मूर्ति या चित्र लगाने से धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही गाय की मूर्ति रखने से वास्तु दोष भी खत्म होता है। गाय की मूर्ति आप लीविंग रूम में रख सकते हैं।