ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की जन्मकुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके उसके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जाता है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद चिह्न और रेखाओं का विश्लेषण करके उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है।

हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होतीं हैं, जिसमें प्रमुख धन रेखा, जीवन रेखा, भाग्य रेखा और राहु रेखा हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं राहु रेखा के बारे में। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा अच्छी हो तो व्यक्ति को देश ही नहीं विदेशों में भी मान- सम्मान मिलता है। आइए जानते हैं राहु रेखा के बारे में…

यहां होती है राहु रेखा:

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार, हथेली में मंगल स‍े न‍िकलकर जीवन व भाग्‍य रेखा को काटकर मस्तिष्‍क रेखा को छूती हो या फ‍िर उसे भी काटकर हृदय रेखा पर जाती हो तो उसे राहु रेखा कहते हैं। ये हथेली में एक से अध‍िक भी हो सकती हैं।

मिलता है खूब मान- सम्मान:

अगर क‍िसी व्यक्ति के हाथ में राहु रेखा ब‍िल्‍कुल साफ-सुथरी हो उसपर कोई भी रेखा न हो। तो यह स्थिति जातकों को खूब मान-सम्‍मान द‍िलाती है। ऐसे जातकों को पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ में खूब आदर-सम्‍मान मिलता है। साथ ही ये लोग देश ही नहीं विदेश में भी मान- सम्मान पाते हैं।

राजनीति में मिल सकता है बड़ा पद: 

अगर क‍िसी जातक की हथेली में मस्तिष्‍क रेखा या उसकी कोई शाखा बुध पर जाए और वहां द्वीप बनता हो तो यह अत्यंत शुभ स्थिति है। साथ ही ऐसे लोगों को राजनीति में सफलता मिलती है और वह राजनीति में किसी बड़े पद पर हो सकते हैं। साथ ही वह सोशल वर्कर के रूप में अपनी पहचान बनाते हैं। (यह भी पढ़ें)- 30 साल बाद शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति, हर कार्य में सफलता के योग

प्रशासनिक पद पर हो सकते हैं:

हस्‍तरेखा शास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक की हथेली में एक से अधिक राहु रेखाएं एक ही स्थान पर हों तो। साथ ही सभी रेखाएं साफ सुतरी हों तो यह एक बेहद शुभ स्थिति मानी जाती है और यह स्थिति  व्यक्ति को राज- सत्ता की प्राप्ति कराती है। साथ ही ऐसे लोग किसी बड़े प्रशासनिक पद पर हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- Gemology: मोती पहनने से इन राशि के लोगों की चमक सकती है किस्मत, जानिए धारण करने की सही विधि