मेष राशिः छोटी बातों पर लड़ाई के बाद प्रेमी आपको आकर्षित करने की कोशिश करेगा। पसंदीदा जीवनसाथी मिल सकता है। बिखरे रिश्ते भी सुधर सकते हैं। मन की बात कहने के लिए एक्साइटेड रहेंगे। अविवाहितों के लिए शादी के योग बन रहे हैं।

वृष राशिः ऐसी चीजें मैरिड और लव दोनों कपल्स के जीवन में घटित होंगी। जिम्मेदारियां बढ़ने से भी कपल्स के बीच दूरियां आ सकती है। काम का बिजी शेड्यूल अपने रिश्तों के बीच दीवार खड़ी कर सकता है।

मिथुन राशिः ऑफिस में सहयोगी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। लंबे समय से अपने सोच के मुताबिक पार्टनर तलाशने में लगी लड़की को साथी मिल सकता है। आज के दिन वह अपना फ्यूचर पार्टनर पा सकती हैं।

कर्क राशिः दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहितों को विवाह के कई प्रस्ताव मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ ज्यादा करीब होंगे। कपल्स के लिए आज का दिन फन डे है।

सिंह राशिः मित्रों से किसी तरह की उम्मीद न करें। आज का दिन आपके लिए मिला जुला है। मन में रोमांस की भावनाएं उमड़ेगी। विवाह के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। लव कपल्स आज खुश नजर आएंगे और अपने दिन को खास बनाने के लिए कुछ नया करेंगे।

कन्या राशिः पारिवारिक तनाव भी कम होगा। निसंतान लोग आज खुशखबरी पा सकते हैं। जीवनसाथी को जॉब में प्रमोशन हो सकता है। प्यार पाने के लिए भरोसा रखना जरूरी होगा। पार्टनर को लेकर मन में संदेह रहेंगे। रोमांच और उत्साह से भरा दिन है।

तुला राशिः लव कपल्स एक दूसरे के साथ खुशी के पल गुजारेंगे। ऑफिस, कॉलेज और बिजनेस में भी लोग आपकी सलाह से इंप्रेस होंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है। अपने सौम्य व्यवहार से पार्टनर का मन मोह लेंगे।

वृश्चिक राशिः लव कपल्स के लिए खास दिन है। लंबित रिश्तों को आज परिवार वालों की स्वीकृति मिल सकती है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

धनु राशिः रिलेशनशिप रखने वाले कपल्स के बीच थोड़ी समस्या आ सकती है। वाणी पर कंट्रोल करें वरना रिश्तों में दरार आ सकती है। बच्चों के कारण रिश्ते सुधर सकते हैं। विवाह के योग बन रहे हैं।

मकर राशिः गुस्से और ईगो पर कंट्रोल रखें वरना आपके अच्छे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में रोमांस रहेगा। कपल्स एक दूसरे के साथ अच्छा दिन बिताएंगे।

कुंभ राशिः ऑफिस और कॉलेज आपका अनबनियों से मेलजोल बढ़ेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती है। घर में शांति का माहौल रहेगा। पति पत्नी के बीच तनाव हो सकता है।

मीन राशिः विवाहित लोग अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में एक साथ काम करने वाले कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा। साथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कपल्स के बीच मनमुटाव के भी संकेत हैं।