Love Horoscope Today 29 February 2020: कला, वैभव, सौंदर्य और ऐश्वर्य के कारक शुक्र ग्रह का आज राशि परिवर्तन हो चुका है। इसके राशि बदलने का प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ा है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से कई राशि के जातक अपनी लव लाइफ को लेकर घुटन महसूस कर सकते हैं। तो कई राशियों के प्रेम संबंध मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। आज का दिन मेष, वृष और कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है, अब जानिए अपना लव राशिफल…

मेष: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नये रिश्ते बिगड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जिन लव रिलेशन में लंबे समय से विवाद चले आ रहे हैं। उनका अंत हो सकता है।

वृष: आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने साथी को लेकर काफी इमोशनल रहेंगे। अविवाहित जातकों के प्रेम प्रसंग बन सकते हैं।

मिथुन: शादीशुदा लाइफ में किसी न किसी कारण विवाद उत्पन्न हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम विवाह के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं।

कर्क: संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। विवाहित जातकों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नये लव रिलेशन बनाने से आज बचें। बिना किसी जान पहचान के रिश्ते न जोड़ें।

सिंह: काम के चलते पार्टनर से दूरी बढ़ेगी। जिस कारण लव रिलेशन में काफी खटास आ सकती है। अपने साथी को समझाने की कोशिश करेंगे। तो रिश्ते खराब होने से बच जायेंगे।

कन्या: दिन की शुरुआत पार्टनर के साथ झगड़े से होगी। दोपहर तक मूड खराब रहने वाला है। लेकिन शाम होते होते रिश्ते में आ रही कड़वाहट खत्म होने के आसार हैं।

तुला: आज आपकी कोई बात आपके पार्टनर को बुरी लग सकती है। जिस कारण लव रिलेशन बिगड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से नाराजगी रहेगी।

वृश्चिक: लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के आने की आशंका है। आप बाहरी सुंदरता को देखकर मोहित हो सकते हैं। जिससे आपकी लव लाइफ प्रभावित होने के आसार हैं।

धनु: अगर आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से करना चाहते हैं तो आज का समय इस कार्य के लिए काफी उपयुक्त रहने वाला है। लेकिन अपनी लव लाइफ की चर्चा करने से पहले किसी की सलाह ले लें।

मकर: जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए आपको खास ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधी मामलों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। हल्के फुल्के मनमुटाव हो सकते हैं।

कुंभ: कार्यस्थल पर आप किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। जिन जातकों की नई नई शादी हुई है। वे किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के प्रेम प्रसंग के लिए भी दिन शानदार रहने वाला है।

मीन: दिन रोमांटिक रहेगा। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी काम की वजह से पार्टनर से दूर जाना पड़ सकता है।