मेष: आज का दिन आप अपनो साथी के साथ बिताएंगे। उनकी हर जरूरतों का ख्याल रखेंगे। शादीशुदा जातकों के लव रिलेशन भी मजबूत होंगे। आज आप अपने मन की सभी बातें अपने साथी से कह सकते हैं। इंटरनेट के जरिए पार्टनर बनाते समय सावधानी बरतें।

जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

वृष: आज आप अपने साथी के साथ खुले दिन के साथ रोमांस करेंगे। रोमांटिक फिल्म भी देख सकते हैं। पुरानी यादें ताजा होंगी।

आज दिनभर आपकी आर्थिक दशा कैसी रहेगी, यहां समझें

मिथुन: आज किसी न किसी बात पर आपका अपने साथी के साथ झगड़ा होता रहेगा। बेवजह के तनाव लेने से बचें। शादी करने के इच्छुक जातकों को मनचाहा पार्टनर मिल सकता है।

आज आपके स्वास्थ्य पर किस ग्रह का क्या रहेगा प्रभाव, जानें यहां

कर्क: लव लाइफ के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। अपने लव रिलेशन में सुधार के लिए बाहरी व्यक्ति की सहायता लेने से बचें।

किस दिशा में आपका कैरियर जाएगा, यहां देखें

सिंह: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। पूरा दिन आप अपने साथी के साथ रहने वाले हैं। नये रिश्ते बनने के भी आसार हैं।

इस हफ्ते कैसी रहेगी आपकी कुंडली में किस्मत की दशाएं, यूं समझें

कन्या: अगर किसी बात को लेकर कोई उलझन है तो आज बेहतर होगा कि उसे अपने पार्टनर के साथ सुलझा लें। माता पिता के साथ के कारण आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी।

तुला: आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने प्रेम संबंध आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। यानी विवाह के पूरे योग बनते नजर आ रहे हैं।

वृश्चिक: प्यार की तलाश में आज आपका समय इंटरनेट पर ज्यादा बीतेगा। हो सकता है किसी दोस्त की सहायता से आपको अपना होने वाला हमसफर मिल जाए।

धनु: पति पत्नी के रिलेशन अच्छे रहेंगे। दिन रोमांटिक रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मिलकर किसी बड़े काम में सफलता हासिल कर सकेंगे।

मकर: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ हो रहे मनमुटाव आज खत्म होने के आसार हैं। रिश्ते को मजबूती मिलेगी।

कुंभ: शादी के इच्छुक जातकों को अच्छा हमसफर मिल सकता है। पुराने चले आ रहे लव रिलेशन में किसी कारण भयंकर लड़ाई हो सकती है। गुस्से पर काबू रखें।

मीन: आज आप गुस्से के कारण पार्टनर का दिन दुखा सकते हैं। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर विशेष ध्यान देना होगा।