Love Horoscope Today 20 March 2020: मेष: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए शानदार साबित होगा। आप किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। जिन जातकों का हमसफर उनसे दूर रह रहा है। उनकी आज मुलाकात हो सकती है। लंबे समय बाद दांपत्य जीवन में आ रही कड़वाहट दूर होगी। नये रिश्ते बनाने के लिए दिन उत्तम रहेगा। लेकिन सोशल साइट के जरिए अपना पार्टनर चुनते समय सावधानी बरतें।

वृष: आपकी लव लाइफ के लिए दिन मुश्किल भरा रहेगा। छोटी छोटी बातों पर पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। तालमेल में कमी आयेगी।

मिथुन: आज आपके लिए शादी के ऑफर आ सकते हैं। जिन जातकों को अभी तक प्यार नहीं हुआ है उनकी लव लाइफ में कोई खास आने वाला है।

करियर के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा, जानिए

कर्क: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आपका पार्टनर आपको खुश करने की कोशिश करेगा। लेकिन शाम होते होते रिश्ते में खटास आने लगेगी। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

सिंह: जिन जातकों के लव रिलेशन अच्छे नहीं चल रहे हैं वो अपने पार्टनर से अलग हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों के ससुराल पक्ष के साथ संबंध खराब होने के आसार हैं।

कन्या: आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। जो जातक प्रेम प्रसंग में हैं उनकी लव लाइफ का परिवार वालों को पता चल सकता है। बेहतर होगा ऐसी स्थिति सामने आने पर आप अपनों को समझाने की कोशिश करें।

तुला: आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने प्रेम संबंध आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। शादी का मूड बन सकता है। परिवार वालों का साथ मिलने के आसार हैं।

वृश्चिक: प्यार में धोखा खा चुके जातक आज निराश हो सकते हैं। पुराने साथी से संपर्क में आ सकते हैं। नये रिश्ते की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

धनु: इंटरनेट के जरिए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार हैं। पति पत्नी के संबंध मजबूत होंगे।

मकर: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।

कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य यहां जानिए 

कुंभ: आज लंबे समय से किया जा रहा इंतजार खत्म होगा। शादी के इच्छुक जातकों को अच्छा हमसफर मिल सकता है।

मीन: पार्टनर के साथ जरा जरा सी बात को लेकर झगड़ा होने के आसार हैं। मन उदास रहेगा। दोस्तों का साथ अच्छा लगेगा।