मेष: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। जिन जातकों की जिंदगी में अभी प्यार के फूल नहीं खिले हैं उन्हें आज कोई अपना मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
वृष: आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकती है। जिसके साथ आप अपने प्रेम संबंध आगे बढ़ाने की सोचेंगे। लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। नये संबंध बनाते समय अपनी साथी के बारे में अच्छे से जान लें।
मिथुन: अगर आप कुंवारे हैं तो आज आपको अपना पार्टनर मिल सकता है। लव लाइफ में बहार आने वाली हैं। आज आपका दोस्ती का संबंध प्यार में बदल सकता है। समय की धारा के साथ चलने से आपको फायदा होगा।
कर्क: आज आप एक नये रिश्ते की शुरुआत करेंगे। आपके अंदर साहस भरपूर मात्रा में रहेगा। अपने प्यार का इजहार कर पाने में सक्षम रहेंगे। लेकिन पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकते हैं।
सिंह: आप आप कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंध विवाह के संबंध में बदल सकते हैं।
कन्या: आज आपको किसी से एकतरफा प्यार हो सकता है। लेकिन प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी न करें। पहले सामने वाली की फीलिंग्स के बारे में पता कर लें।
तुला: लंबे समय से चले आ रहे लव रिलेशन जिनमें लड़ाई झगड़ा चल रहा है। उनका आज अंत हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। ताकि बाद में पछताना न पड़े।
वृश्चिक: आज आप अपने साथी के बारे में घर पर बता सकते हैं। हो सकता है आपके परिजनों का आपको सकारात्मक जवाब मिल जाए। पति पत्नी के रिलेशन को मजबूती मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं।
धनु: आज आपका दिन रोमांस से भरा रहेगा। पिछले दिनों से चले आ रहे वाद विवादों का निपटारा होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
मकर: आज इंटरनेट के जरिए आपको अपना प्यार मिल सकता है। किसी पुरानी साथ से मुलाकात होने के आसार हैं।
कुंभ: आज आपका कोई दोस्त आपको डेट पर ले जा सकता है। आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।
मीन: नये रिलेशन में अचानक से धोखा मिल सकता है। प्रेमी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा।

