Love Horoscope Today 09 March 2020: मेष: अगर प्रेम करते हैं तो दिखावे से दूर रहें। आपके पार्टनर को ये बात नापसंद आ सकती है। अगर नये रिलेशन की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। धोखा मिलने के प्रबल आसार हैं। दांपत्य जीवन में संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
वृष: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। वही जो लोग सिंगल हैं उन्हें अपना जोड़ीदार मिल सकता है। प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। परिवार वालों की तरफ से शादी का दबाव पड़ेगा।
मिथुन: आज आपका साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। ऐसा आपके किसी खास दोस्त के कारण होगा। अपने रिश्ते में विश्वास को कम न होने दें। परिवार वालों से अपनी लव लाइफ की चर्चा कर सकते हैं।
कर्क: आपका गुस्सा आपके प्रेम संबंधों को खत्म कर सकता है। लवमेट के दिल में आपके प्रति घृणा भर सकती है। आपका जिद्दी स्वभाव प्रेमी को खल सकता है। जिन जातकों के लव रिलेशन काफी पुराने हो चुके हैं वो शादी के बंधन में बंधने का निर्णय ले सकते हैं।
सिंह: लव लाइफ के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी जरूरी काम में साथी की मदद नहीं मिल पाने के कारण आप उनसें नाराज हो सकते हैं। सोशल साइट के जरिए आपको पार्टनर का चुनाव करते समय सावधानी बरतनी होगी।
कन्या: प्रेम विवाह होने के शुभ योग बन रहे हैं। लेकिन परिवार में किसी को आपके इस रिश्ते से आपत्ति हो सकती है। प्यार में धोखा खा चुके जातकों की लव लाइफ में कोई खास आने वाला है। कार्यस्थल पर नये रिलेशन बन सकते हैं।
तुला: सिंगल से मिंगल होने के लिए समय उत्तम है। प्यार का इजहार आज किया जा सकता है। विवाहित लोगों के रिश्तों में कड़वाहट आने के आसार हैं।
वृश्चिक: आज आपकी लव लाइफ के लिए दिन चुनौती भरा रहने वाला है। पार्टनर से पूरे दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें।
धनु: इस राशि के जो जातक प्यार के अहसास से अछूते थे उनकी लाइफ में कोई खास आ सकता है। आज आपके बीच प्रेम और समर्पण की भावना रहेगी। रिश्तों के बीच आ रही दूरियां खत्म होगी।
मकर: आज आप शादी का निर्णय ले सकते हैं। जिन जातकों को अभी तक प्यार नहीं हुआ है उनकी लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। लेकिन कार्यस्थल पर प्रेम प्रसंग बनाने से बचें।
कुंभ: आज आपकी लव लाइफ को लेकर परिवार वालों की सहमति मिल सकती है। जिस वजह से आप खुश रहेंगे। जिन जातकों की शादी करने की अभी इच्छा नहीं है उन पर परिवार वालों का दबाव बन सकता है।
मीन: लंबे समय से चले आ रहे लव रलिशन का आज अंत हो सकता है। आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
