Love Horoscope Today 08 April 2020: मेष: प्रेम विवाह के इच्छुका जातकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार वालों का साथ कम मिलता दिखाई दे रहा है। विवाहित जातकों का आपस में झगड़ा होने के आसार हैं।
वृष: प्रेम विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। जो जातक लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वो शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन: आज का जिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में आ रही कड़वाहट दूर होगी। शादी को लेकर प्रस्ताव आ सकते हैं। माता पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
कर्क: आज आपका अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपके रिश्ते में दूरी आने के आसार हैं।
सिंह: अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करने से पहले सामने वाले के मन की बात जरूर जान लें। दोस्त के कारण आपका अपने प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है।
कन्या: कन्या राशि वालों तो मनचाहा जीवनसाथी मिलने के आसार हैं। नये लव रिलेशन बनाते समय सतर्क रहें। किसी पुराने साथी से मुलाकात होने के आसार हैं।
तुला: प्रेम के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन सोशल साइट के जरिए रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक: आज परिवार वालों की तरफ से आपके ऊपर शादी का जबाव बन सकता है। लेकिन प्रेशर में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें।
धनु: आज आपका साथी आपको खुश करने के लिए कुछ खास कर सकता है। आपको कोई प्यारा सा गिफ्ट मिलने के आसार हैं।
मकर: प्यार में धोखा खा चुके जातकों की लव लाइफ में कोई आ सकता है। आपकी अपने पुराने साथी से भी मुलाकात हो सकती है।
कुंभ: आज का दिन शादीशुदा जातकों के लिए खास रहने वाला है। आपको संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं। जो जातक लव रिलेशन में हैं उनके बीच किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है।
मीन: अगर आप शादी करने के इच्छुक हैं तो आपको अपना मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। सोशल साइट के जरिए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें।

