Love Horoscope Today 07 March 2020: मेष: नये रिश्ते की शुरुआत आज कर सकते हैं। लंबे समय से लव रिलेशन में आ रही बाधा खत्म होगी। किसी रोमांटिक सफर पर जा सकते हैं। इंटरनेट के जरिए लव कनेक्शन बन सकता है। कार्यस्थल पर नये रिलेशन बनाने से बचें नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। कुल मिलाकर मेष वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है। किसी न किसी बात पर पार्टनर से झगड़ा होता रहेगा। कार्यस्थल पर आप किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके लव रिलेशन पर पड़ता नजर आ रहा है।

मिथुन: आज आप पायेंगे कि लंबे समय से आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पायें हैं। जिस कारण रिश्ते में कुछ कमजोरी आ गई है। आज जरूरत है अपनी लव लाइफ को बेहतर करने की। जिसके लिए आप कुछ अलग कर सकते हैं।

कर्क: अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज का दिन उससे अपनी दिल की बात कहने के लिए अच्छा रहेगा। नये रिश्ते की खूबसूरत शुरुआत आप कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने की योजना भी बनेगी।

सिंह: आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। किसी न किसी बात पर अपनों से झगड़ा हो सकता है। अगर आपकी शादी हो चुकी है तो परिवार के किसी सदस्य के कारण आपका झगड़ा हो सकता है।

कन्या: इंटरनेट के जरिए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। काम के चलते पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।

तुला: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई खूबसूरत गिफ्ट मिल सकता है। प्यार का इजहार करते समय सावधानी बरतें। पहले सामने वाले की फीलिंग्स का पता कर लें।

वृश्चिक: आपके लव रिलेशन के बारे में घरवालों को पता चल सकता है। जिस वजह से परिवार का माहौल अशांत रहेगा। लेकिन परिवार में किसी महिला का सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

धनु: जो जातक अभी लव रिलेशन में नहीं पड़े हैं उनकी लव लाइफ में बहार आने वाली है। आपका कोई खास दोस्त आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। पति पत्नी के रिलेशन में मनमुटाव लगा रहेगा।

मकर: जो जातक लंबे समय से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं वो एक स्टेप आगे बढ़ने की सोच सकते हैं। विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। नये रिलेशनशिप में सावधानी बरतें धोखा मिल सकता है।

कुंभ: जिन जातकों का अपने पार्टनर से लंबे समय से झगड़ा चल रहा है उनके लव रिलेशन का अंत हो सकता है। लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।

मीन: आपके लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई प्रपोज कर सकता है। हो सकता है आप भी उसे लाइक करते हों।