Love Horoscope Today 07 April 2020: मेष: आज सोशल साइट के जरिए आपकी बात अपने किसी पुराने आशिक के साथ हो सकती है। शादीशुदा जातकों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। उन्हें धोखा मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। जिन जातकों को अभी तक प्यार नहीं हुआ है उन्हें अपना साथी मिल सकता है।
वृष: प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी प्रेमिका का आपस में झगड़ा हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ने के आसार हैं।
मिथुन: अगर आप किसी से प्यार करते हैं। तो आज का दिन प्रेम का इजहार करने के लिए शानदार रहेगा। गुस्से में आकर आप अपने साथी के साथ सारे संबंध खत्म कर सकते हैं।
कर्क: अगर आप लंबे समय से लव रिलेशन में हैं तो आप शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। परिवार वालों को मनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंह: शादी के शुभ योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह करने के लिए परिवार वालों का साथ मिलेगा। नये रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या: कन्या राशि राशि वालों को उनका मनपसंद साथी मिल सकता है। प्रेम विवाह करने में अड़चन पैरा होगी। शादीशुदा जातकों का झगड़ा हो सकता है।
तुला: नये लव रिलेशन में धोखा मिल सकता है। किसी दोस्त की सहायता से आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इंटरनेट के जरिए लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें।
वृश्चिक: आज आपके लिए कोई रिश्ता आ सकता है। लेकिन आप लव रिलेशन में हैं तो इसकी चर्चा अपने परिवार वालों से कर लें।
धनु: आज आप अपनी लव लाइफ की चर्चा परिवार वालों से कर सकते हैं। जिसके कारण आपको परिजनों की निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
मकर: प्यार में धोखा खा चुके जातकों को अपना साथी मिल सकता है। नये रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। लेकिन सोशल साइट के जरिए रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ: प्यार करने वालों को आज सतर्क रहना होगा। किसी अन्य व्यक्ति के कारण आपकी लव लाइफ में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
मीन: पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। शादीशुदा जातकों को कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। प्रेम विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।

