Love Horoscope Today 05 March 2020: आज दिन बृहस्पतिवार और फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। नक्षत्र आर्द्रा, योग आयुष्मान् है। सूर्य राशि कुम्भ और चंद्र राशि मिथुन है। आज शुभ रवि योग भी रहेगा। इसी के साथ भद्रा का साया भी आज रहने वाला है। गुरु धनु राशि में तो बुध कुम्भ राशि में मौजूद रहेंगे। शुक्र मेष और शनि मकर राशि में है। जानिए ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज आपकी लव लाइफ के लिए दिन कैसा रहेगा?
मेष: आज आप अपने नये रिश्ते को लेकर ज्यादा व्यस्त रहेंगे। हर समय अपने पार्टनर को खुश करने की कोशिश करेंगे। विवाहित जातकों के लिए भी आज का दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
वृष: पार्टनर की खोज कर रहे जातकों को आज सफलता हासिल होगी। आपको ऑन लाइन विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। प्यार में धोखा खा चुके जातकों को भी आज उनका नया प्यार मिल सकता है।
मिथुन: आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। पार्टनर को कोई खास गिफ्ट देने की सोच सकते हैं। परिवार वालों का साथ मिलेगा। शादी की बात पक्की हो सकती है।
कर्क: कोई भी नया रिश्ता प्रारंभ करने से पहले अपने होने वाले पार्टनर के बारे में अच्छे से जान लें। जिससे बाद में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
सिंह: आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। नये रिश्ते बन सकते हैं। जिससे पुराने रिश्तों में कड़वाहट आने के आसार हैं। पार्टनर आपकी वफादारी पर शक कर सकता है।
कन्या: आपको अपने कार्यस्थल पर किसी से प्यार हो सकता है। जिसे आज आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें नहीं तो रिश्ता बनने की बजाय टूट सकता है।
तुला: काम के चलते आपकी अपने पार्टनर के साथ दूरी बढ़ेगी। जिस कारण आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। इसलिए अपने साथी को समझाने की कोशिश करें। नचे रिश्ते की शुरुआत गलतफहमी के साथ हो सकती है।
वृश्चिक: आज आपकी लव लाइफ को लेकर घर में विवाद हो सकता है। परिवार वालों की असहमति के कारण आप निराश हो सकते हैं। लेकिन आप सिचुएशन को समझने की कोशिश करें और धैर्य बनाएं रखें।
धनु: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज आप खुलकर अपनी बात रखने की कोशिश करें। अपने पार्टनर की तरफ से आपको सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।
मकर: आज आप अपने रिलेशन को एक स्टेप आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। शादी के शुभ संकेत मिल रहे हैं। नये रिलेशन में धोखा मिल सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए काफी शुभ रहने के आसार हैं। लंबे लमय से जो जातक पार्टनर की खोज कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी हो सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय माता पिता की सलाह से लें।
मीन: प्यार करने वालों को आज मनचाही खुशी मिल सकती है। किसी रोमांटिक जगह पर डिनर करने के लिए जा सकते हैं। समतान सुख की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं।