Love Horoscope Today 04 March 2020: आज दिन बुधवार और फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। दोपहर बाद दशमी तिथि लग जायेगी। नक्षत्र मृगशिरा और योग प्रीति है। सूर्य राशि कुम्भ और चंद्र राशि मिथुन है। आज के दिन की ग्रहों और नक्षत्र की स्थिति को देखते हुए वृष और सिंह वालों की लव लाइफ के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। तो वहीं मेष वाले आज एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। 12 राशियों का लव राशिफल देखें यहां…
मेष: अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑन लाइन संपर्क में हैं तो उस इंसान के साथ आपकी आज पहली मुलाकात हो सकती है। एक नये रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन रिश्तें में ज्यादा आगे बढ़ने से पहले सामने वाले के बारे में अच्छे से जांच पड़ताल कर लें।
वृष: अगर आप अपने परिजनों से अपनी लव लाइफ की बात करना चाहते हैं तो आज का समय आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। लेकिन परिवार वालों का सही मूड देखकर ही बात करें जिससे सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहें।
मिथुन: आपके ऊपर माता-पिता की तरफ से शादी का दबाव पड़ सकता है। जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। अगर आपकी लव लाइफ में कोई है तो इसके बारे में परिवार के किसी खास सदस्य से चर्चा करें। नहीं तो देर हो जायेगी।
कर्क: अगर आप अकेले हैं और नये प्रेम संबंध बनाने की सोच रहे हैं तो आज आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ा धैर्य रखें और अपने दिल की सुनने की कोशिश करें।
सिंह: आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए पॉजिटीव नजर आ रहा है। आपके पार्टनर के चुनाव को लेकर परिवार वालों की रजामंदी मिल सकती है। जल्द शादी के संकेत मिल रहे हैं।
कन्या: पति पत्नी के बीच के रिश्तों में सुधार आयेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवादों का निपटारा हो सकता है। नये रिश्ते गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। जिससे दूरी आना स्वभाविक है।
तुला: आज आपको इंटरनेट के माध्यम से कोई नया साथी मिल सकता है। जिसके साथ आप अपनी लव लाइफ आगे बढ़ाना पसंद करेंगे। पुराने रिश्तों में कड़वाहट आने के आसार हैं।
वृश्चिक: आज आपकी लव लाइफ के लिए शानदार दिन है। आपका पार्टनर आज आपको अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करेगा। आप किसी रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं।
धनु: आज आप अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। क्योंकि आपकी पसंद को लेकर घरवालों की रजामंदी नहीं मिल पा रही है। आपको अपने परिवार वालों से बात करने के लिए सही समय की तलाश करनी होगी।
मकर: आज आप अपने पार्टनर का काफी ज्यादा ख्याल रखेंगे। जो आपके रिश्तों में गर्मजोशी लायेगा। आज आप अपनी लव लाइफ को सार्वजनिक करने का विचार कर सकते हैं।
कुंभ: आज आपका रिश्ता किसी गलतफहमी का शिकार हो सकता है। जिसकी वजह से दूरी बढ़ने के आसार हैं। किसी तीसरे की वजह से आपकी लव लाइफ तबाह हो सकती है। इसलिए सोच समझकर ही कोई निर्णय लें।
मीन: आज आपका अपने साथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा। वाणी पर खास संयम बरतने की जरूरत है। कार्यस्थल पर प्रेम प्रसंग बनाने से बचें।
