Love Horoscope Today 03 March 2020: आज मासिक दुर्गाष्टमी है। सूर्य कुम्भ राशि में तो चन्द्र वृषभ राशि में है। दिन मंगलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, नक्षत्र रोहिणी और योग विष्कम्भ है। मंगल, गुरु और केतु धनु राशि में विराजमान हैं। तो शनि मकर में है। बुध कुम्भ में और शुक्र मेष राशि में मौजूद हैं। जानिए ग्रहों की इस स्थिति को देखते हुए कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ…
मेष: अविवाहित जातकों की लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लव रिलेशन में धोखा मिल सकता है। पार्टनर की मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है।
वृष: इस राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। अवैध रिश्तों में पड़ने से बचें। किसी पुराने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन: शादी का दबाव परिवार वालों की तरफ से पड़ेगा। बाहरी दबाव से परेशान होने की बजाय खुले दिमाग से सोचें। अगर आपक किसी से प्यार करते हैं तो अपनी बातों को अपने परिजनों के सामने रखने की कोशिश करें।
कर्क: नये बने रिश्तों में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। छोटी छोटी बातों को लेकर गलतफहमी हो सकती है। जिसे आप सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं उससे आपको धोखा मिल सकता है।
सिंह: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। जो जातक लव मैरिज के इच्छुक हैं उन्हें अपने परिवार वालों का साथ मिलने की उम्मीद है। साथ ही जिन जातकों का पार्टनर उनके परिवार वालों ने खोजा है वे भी खुश रहेंगे।
कन्या: अपने पसंद से शादी करने के इच्छुक जातकों को परिजनों की निराशा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कोशिश करें कि अपनी बातों को सही तरीके से सबके सामने रख पायें।
तुला: प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी दोस्ती के रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
वृश्चिक: आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको आज शादी का प्रपोजल आ सकता है। नये रिश्ते बनाने के लिए दिन काफी उत्तम रहने वाला है।
धनु: जिन लोगों का अपने पुराने साथी के साथ ब्रेकअप हो चुका है। उनके लिए आज का दिन उम्मीदों भरा रहने वाला है। नये रिश्ते की शुरुआत करने की सोच सकते हैं।
मकर: शादी के इच्छुक जातकों को आज अपना पार्टनर मिल सकता है। जिन रिश्तों में लंबे समय से विवाद चल रहा है उनका अंत हो सकता है।
कुंभ: आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छा समय बिताने वाले हैं। लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर के सहयोग से किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।
मीन: आपके लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ अचानक से किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आपके प्यार भरे रिश्ते को देखकर कोई जल सकता है।
