Love Horoscope Today 01 March 2020: मार्च महीने का पहला दिन कई राशियों की लव लाइफ के लिए खास रहने वाला है। रविवार से इस नए महीने की शुरुआत हुई है। इसलिए आज आपके पास अपने पार्टनर के साथ सुनहरा समय बिताने का समय है। लेकिन कुछ राशि वालों का अपने पार्टनर के साथ झगड़ा भी हो सकता है। आपसी तालमेल सही नहीं बैठ पाने के कारण ऐसा होगा। जानिए सभी राशियों का लव राशिफल…
मेष: आज आपकी लव लाइफ में कुछ खास होने वाला है। हो सकता है आपका पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर दे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति के आसार हैं।
वृष: आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। किसी न किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है लव रिलेशन टूटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी कारण वश पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।
मिथुन: प्रेम संबंधी मामलों को लेकर सतर्क रहें। कोई नया रिलेशन बनाने से पहले सामने वाले के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें। जीवनसाथी से कोई खास गिफ्ट मिल सकता है।
कर्क: अगर प्यार की तलाश में हैं तो आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। पुराने लव रिलेशन टूटने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह: लव लाइफ की बात करें तो आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आपके नये प्रेम प्रसंग को कोई खराब करने की सोच सकता है। इसलिए अपने दिमाग से काम लें।
कन्या: नये रिश्ते की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन कार्यस्थल पर लव रिलेशन बनाने से बचें।
तुला: आज आपका साथी किसी बात को लेकर आपसे काफी झगड़ने वाला है। गुस्से में आकर आप कोई गलत कदम उठाने से बचें। अगर प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो उसके लिए शाम का समय उत्तम रहेगा।
वृश्चिक: लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति को शामिल करने से बचें। आपसी विवाद खुद सुलझाने की कोशिश करें। नहीं तो झगड़ा ज्यादा बढ़ सकता है।
धनु: आज आपका कोई खास आपकी लव लाइफ के बारे में परिवार वालों को बता सकता है। जिससे पूरे दिन चिंता का माहौल बना रहेगा। इसलिए समय निकालकर अपने दिल की बात अपने परिजनों से कह दें।
मकर: जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहेगा। लड़ाई झगड़ों के कारण आप अपने प्रेमी से दूरी बना सकता है। कोशिश करें आपसी विवादों को सुलझाने की।
कुंभ: इस राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ में पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी खास गिफ्ट के कारण आप खुशी महसूस करेंगे।
मीन: नये लव रिलेशन बनाते समय सावधानी बरतें। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिलने के आसार हैं।

