Aquarius (Kumbh Rashi) Love Horoscope 2022 In Hindi: साल की शुरुआत में आपका आपके प्रेम साथी के साथ अनुकूलता या फिर कहें तो एक दूसरे को न समझ पाने की वजह से अनबन होने की आशंका है। ऐसे में आप उसकी बात को ध्यान से सुनें और शांत दिमाग रखते हुए उसे समझाने की कोशिश करें। 2022 कुंभ प्रेम भविष्यफल के अनुसार इस वर्ष हरेक महीने के बीतने के साथ-साथ आपके प्रेम संबंध में मौजूद उलझनें कम हो सकती हैं। साल 2022 के अंत की कुछ अवधि आपके प्रेम जीवन के लिहाज से सुखद और बेहतर साबित हो सकता है।
इस साल के शुरुआती दिनों में आपका अपने जीवनसाथी और ससुराल पक्ष के साथ बहस या विवाद होने की आशंका रहेगी और अप्रैल तक स्थितियों में सुधार नहीं देखने को मिलेगा। साथ ही अप्रैल के महीने में गुरु बृहस्पति का मीन राशि में होने वाला गोचर और उसका आपके दूसरे भाव को सक्रिय करना अविवाहित जातकों को शादी के बंधन में बांधने का कार्य करेगा।
कुल मिला कर कुंभ राशि के जातकों के लिए इस वर्ष मार्च के महीने तक प्रेम जीवन में ज्यादा नए बदलाव देखे जाने की संभावना कम है। हालांकि इसके बाद आपका हालत में बदलाव आने शुरू हो सकते हैं। इस अवधि में यदि आप रिश्ते को बरकरार रखना चाहते हैं तो आपको अपनी भाषा पर संयम रखने की जरूरत है। अगर आप एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं और उपयुक्त साथी की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश पूरी हो सकती है। जून महीने के बाद आपका प्रेम जीवन पूरे साल स्थिर बना रह सकता है यानी कि संभावना है कि आपको अपने प्रेम जीवन में इस दौरान कोई भी बड़े उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: कुंभ राशि करियर राशिफल 2022, कुंभ राशि आर्थिक राशिफल 2022, कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022