Sagittarius (Dhanu Rashi) Love Horoscope Prem Rashifal 2022 In Hindi: धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सकारात्मक रहने की उम्मीद है। इस वर्ष आपको प्यार, परिवार, ऊर्जा और अधिकार की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपका नाम और यश हो सकता है। हालांकि 2022 धनु प्रेम भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला लेने से आपको इस वर्ष बचना चाहिए। फरवरी का महीना धनु राशि के जातकों के लिए विवाह के अनुकूल है।
धनु राशि के जातकों को ऐसा महसूस हो सकता है कि वे अपने प्रेम जीवन में नियंत्रित किए जा रहे हैं या फिर उन पर किसी प्रकार का प्रतिबंध लगाया जा रहा है। हालांकि ग्रहों की स्थिति इस दौरान आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने में मदद करेगी। साल के शुरुआत में मंगल आपके प्रथम भाव में स्थित रहेगा जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि इस दौरान आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। आप इस दौरान भावनात्मक रूप से असंतुलित रह सकते हैं जिसकी वजह से आपके प्रेम साथी को समस्या महसूस हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको सलाह दी जाती है कि आप इस दौरान अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएं।
इस वर्ष आपको मौका प्राप्त हो सकता है कि आप अपने प्रेम साथी को प्यार करें और आप उनके साथ कुछ हसीन यादें भी बना सकते हैं। इसके अलावा इस वर्ष अप्रैल, जुलाई और सितंबर के महीने आपके लिए औसत रहने वाले हैं। दूसरी तरफ इस बात की भी आशंका है कि इस दौरान आपके और आपके प्रेम साथी के बीच किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा हो सकती है, ऐसे में इस दौरान आपको उनसे संवाद करते हुए सजग रहने की जरूरत है। कोशिश करें कि यदि कोई विवाद हो भी तो इससे पहले कि वह कोई बड़े झगड़े की वजह बने, आप उसे प्यार से सुलझा लें। संभावना है कि धनु राशि के कई जातक इस वर्ष अपने प्रेम साथी के साथ विवाह के बंधन में बंध जाएं।
यह भी पढ़ें: धनु राशि आर्थिक राशिफल 2022,धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022, धनु राशि आर्थिक राशिफल 2022
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022