Love Horoscope Today 9 September 2019: मेष राशिफल: दफ्तर में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात होगी जो आपका पार्टनर बन सकता है। प्रेमिका से अत्यधिक लगाव के कारण पैसा खर्च होगा। वृषभ राशिफल: आज आपका लव पार्टनर आपके करीब हो सकता है। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन बदलाव के संकेत हैं। अविवाहित लोगों को शादी में देरी होगी। प्रेमी कुछ अच्छा गिफ्ट देने वाला है।

मिथुन राशिफल: मौका निकालकर पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रेमिका नाराज हो सकती है। दफ्तर में किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में पत्नी के साथ मतभेद हो सकता है। लव पार्टनर खुशी देगा।

कर्क राशिफल: आज आप रोमांटिक रहने वाले हैं। प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकता है। आज शादीशुदा जीवन अच्छा बीतने वाला है। साथी के साथ प्यार का इजहार कार सकते हैं।

सिंह राशिफल: लव लाइफ में परिस्थिति अनुकूल रहने वाली है। न चाहते हुए भी लव पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। किसी खास दोस्त के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी को खुश करने की सारी कोशिशें नाकाम होगी।

कन्या राशिफल: प्यार का मामला परिवार वालों को पता चल सकता है। रिश्ते में खुशी लाने के लिए भरपूर कोशिश करने वाले हैं। ऑफिस का कोई साथी प्यार का प्रस्ताव रखेगा। वैसे जातक जो प्रेम विवाह करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन खास रहेगा।

तुला राशिफल: लव लाइफ में रोमांस के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी कारणवश प्रेमिका से विवाद हो सकता है। पत्नी को खुश करने के लिए उनका पसंदीदा चीज गिफ्ट कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखने वाले हैं।

वृश्चिक राशिफल: कार्यस्थल पर किसी अजनवी से आंखेंचार हो सकती है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पार्टनर को नौकरी में तरक्की होने से मन खुश रहेगा। जीवनसाथी किसी उलझन में डाल सकती है।

धनु राशिफल: किसी अजनबी के प्रति आकर्षित होने से परेशानी में फंस सकते हैं। लव पार्टनर कोई बहाना बनाकर मिलने से मना कर सकती है। शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी से चुपके-चुपके मिल सकते हैं।

मकर राशिफल: लव लाइफ में पैसा का अपव्यय होगा। लव पार्टनर किसी बात पर नाराज होकर बातचीत बंद कर सकती है। प्रेमी के साथ रोमांटिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपकी बातों पर नाराज हो सकती है।

कुंभ राशिफल: विपरीत लिंग के जातकों के प्रति लगाव बढ़ेगा। लव पार्टनर शादी के लिए ना कह सकता है। अविवाहित जातक शादी के लिए तैयार हो सकते हैं। प्रेमिका कोई गुप्त बात शेयर कर सकती है।

मीन राशिफल: लव लाइफ में धोखा मिल सकता है। दफ्तर में किसी महिला साथी से प्यार का प्रस्ताव मिलेगा। हालांकि इसमें आपकी रुचि नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन में पत्नी का व्यवहार सकारात्मक रहने वाला है।