Love Horoscope Today 7 September 2019: मेष राशिफल: लव लाइफ में रोमांस के लिए पार्टनर से मिलना जुलना होगा। वैवाहिक जीवन में पत्नी का रोष सहना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेमिका आज खुलकर बातचीत करने का अवसर देगी।
वृषभ राशिफल: लव पार्टनर से मिल सकते हैं। आज आप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए समय निकाल सकते हैं। शादीशुदा लोगों को खुशखबरी मिलने वाली है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बितान के लिए किसी अच्छी जगह पर घूमने जा सकते हैं।
मिथुन राशिफल: जिनकी प्रेमिका दूर रहती है उन्हें प्यार भरा संदेश प्राप्त होगा। लव पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। शादीशुदा जीवन में टेंशन बनी रहेगी। प्रेमिका से चल रहा मन्नूटाव खत्म होगा।
कर्क राशिफल: जो लोग पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी कोशिश पूरी होगी। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को इसका प्रस्ताव मिलने वाला है। प्रेमी आज आपसे खफा रह सकता है। पत्नी के साथ किसी पारिवारिक मसले पर अनबन हो सकता है।
सिंह राशिफल: लव पार्टनर से प्रति उत्साह बना रहने वाला है। प्रेमिका का पारिवारिक सदस्य आपसे मिलने के लिए उत्सुक रहेगा। विवाह के लिए हामी भरना आज ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से मधुर संबंध बना रहने वाला है।
कन्या राशिफल: लव लाइफ के लिए आज खुशी का दिन है। प्रेमिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाले हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज कोई नया निर्णय ले सकते हैं। विवाह के लिए उत्सुक हो सकते हैं।
तुला राशिफल: रोमांस की दृष्टि से आज का दिन खास साबित होने वाला है। प्रेमिका के साथ यादगार पल बिताने वाले हैं। किसी धार्मिक स्थल पर विवाह के लिए लड़की देखने जा सकते हैं। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहने वाला है।
वृश्चिक राशिफल: आज लव लाइफ में निराशा हाथ लग सकती है। प्रेमिका के साथ प्यार का इजहार करने में घबराहट महसूस होगी। प्रेमी का मन को मोहने वाला संदेश मिलेगा। घर वाले आपकी शादी के लिए योग्य लड़की ढूंढ सकते हैं।
धनु राशिफल: लव लाइफ में रोमांस का भरपूर अवसर मिलने वाला है। पहली मुलाकात में किसी से प्यार हो जाएगा। जिस प्यार के बारे में आपके मन में बहुत दिनों से चल रहा है वह करीब आएगा। वैवाहिक जीवन में रुकावट आ सकती है।
मकर राशिफल: लव पार्टनर किसी रोमांटिक यात्रा के लिए तैयार हो सकता है। लव लाइफ में मुश्किलें बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में पत्नी की इच्छापूर्ति के लिए धन खर्च होगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव तो मिलेगा, लेकिन तय नहीं होगा।
कुंभ राशिफल: प्रेमिका किसी बात को लेकर खफा हो सकती है। रूठे यार को मनाने के लिए उनका पसंदीदा चीज भेंट कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए आज का दिन खास और सार्थक रहने वाला है।
मीन राशिफल: आज घर से निकलते ही लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में बनी दूरियां कम होने वाली है। पत्नी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जिससे आपका मन भी दुखी होगा।