Love Horoscope Today 4 September 2019: मेष राशिफल: वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है। शादी के लिए हामी भरना इस समय शुभ नहीं रहने वाला है। लव पार्टनर से नाराजगी हो सकती है। प्रेमी कहीं घुमाने ले जा सकता है। वृषभ राशिफल: आज आप अपने पार्टनर का विशेष ख्याल रखने वाले हैं। रिश्ते में मजबूती लाने के लिए एक दूसरे का साथ दें। दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतने वाला है। सार्वजनिक स्थान पर लव पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: प्रेम संबंध के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। दूसरी शादी के तलाश करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक लव पार्टनर से मुलाक़ात हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क राशिफल: प्रेमिका से मिलने किसी अनजान जगह पर जाना हो सकता है। लव लाइफ में भाग्य का साथ मिलने वाला है। अविवाहित जातकों को शादी के लिए घर वालों का दवाब झेलना पड़ेगा। पत्नी किसी बात को लेकर झगड़ सकती है।

सिंह राशिफल: लव लाइफ में पार्टनर के चुनाव के लिए माता-पिता से राय-विचार ले सकते हैं। आज प्रेमिका हो खुश करने के लिए उनकी हर बात मान लेंगे। वैवाहिक जीवन में पत्नी से मनमुटाव रहेगा। लव रिलेशन शादी में बदलने वाला है।

कन्या राशिफल: शादीशुदा लाइफ में खुशियां बरकरार रहेगी। लव पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है, उन्हें मनाएं। अगर किसी प्रेमिका की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए खास साबित होगा।

तुला राशिफल: आज रोमांस भरा दिन बीतने वाला है। हालांकि किसी बात पर प्रेमिका से बहस भी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव दिखने को मिलेगा। माता-पिता शादी के लिए प्रेशर बना सकते हैं। कार्यस्थल पर लव लाइफ में कोई नया साथी जुड़ेगा।

वृश्चिक राशिफल: प्रेमिका की कोई बात दिल पर लग सकती है। अगर आप शादी के लिए विचार कर रहे हैं तो आज हामी भरने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

धनु राशिफल: आज लव पार्टनर के साथ मार्केटिंग करने जा सकते हैं, जो आपके लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा। प्रेमी से प्यार भरा संदेश मिलेगा। विवाहित जातकों को संतान प्राप्ति का योग है। वौवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए पत्नी से अच्छा व्यवहार करें।

मकर राशिफल: दफ्तर में किसी महिला साथी से दोस्ती का प्रस्ताव मिलेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा आपसी मनमुटाव खत्म होगा। मायके से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमिका किसी कीमती वस्तु की मांग कर सकती है।

कुंभ राशिफल: आज लव लाइफ में खर्च बढ़ने वाला है। पत्नी के साथ अनावश्यक बहस करने से बचें, इससे वौवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमिका के साथ रोमांस को लेकर दुविधा में रहने वाले हैं। नवविवाहितों को खुशखबरी मिलने वाली है।

मीन राशिफल: आज आपका प्रेमी आपसे प्यार का इजहार करने वाला है। लव पार्टनर से मिलने के लिए किसी रोमांटिक स्थान का चयन कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी और भी खुशहाल रहने वाला है।