Love Horoscope Today 30 August 2019: मेष राशिफल : लव पार्टनर के प्रति रुचि कम होने के कारण रिश्ता टूट सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग अनुकूल नहीं रहेगा। प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वृषभ राशिफल : आज लव लाइफ के लिए आपके सितारे साथ देने वाले हैं। घरेलू मामले पर पत्नी के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं। लव पार्टनर को लेकर मन को संशय की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन में पत्नी का सहयोग सराहनीय रहेगा।
मिथुन राशिफल : घरेलू मामले में पत्नी के साथ समन्वय बनाकर चलना अच्छा रहेगा। दफ्तर में किसी साथी के लगाव बढ़ेगा। संभव है यह लगाव लव लाइफ में बदल जाए। प्रेमिका के साथ यादगार पल बिताने वाले हैं।
कर्क राशिफल : आज लव लाइफ में रोमांस के लिए जोखिम उठा सकते हैं। हालांकि दिल की बात सुनना बेहतर साबित होगा। वैवाहिक जीवन में आशा से अधिक प्यार मिलने वाला है। अगर पहले से किसी प्रेम संबंध में हैं तो पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है।
सिंह राशिफल : प्रेम संबंध को और अधिक मधुर बनाने के लिए आज का प्रयास सार्थक रहेगा। प्रेमिका की किसी गुप्त बात का पता चल सकता है। वैवाहिक जीवन में आनंदमय समय व्यतीत करने वाले हैं। नया प्रेम संबंध बनाना इस समय ठीक नहीं है।
कन्या राशिफल : लव लाइफ के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। नई प्रेमिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पत्नी की कोई बात बुरी लग सकती है।
तुला राशिफल : प्रेम संबंध में उत्तेजना बढ़ने वाली है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक जगह की सैर पर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा लेकिन रिश्ता तय होना असंभव है। जीवनसाथी को खुश रखने के लिए उनकी बात मान सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल : लव लाइफ में बदलाव आने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही मधुरता में कमी आ सकती है। जो लोग शादी के लिए इच्छुक हैं, उन्हें इसके लिए प्रस्ताव आएगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च होगा।
धनु राशिफल : आज आप अपने पार्टनर से मन की बात कहने वाले हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहने वाला है। दफ्तर में किसी साथी को प्रपोज कर सकते हैं। पत्नी की डिमांड पूरी कर सकते हैं। लव लाइफ में आपसी बातचीत में स्पष्टता रखें।
मकर राशिफल : लव लाइफ में चल रहा आपसी विवाद खत्म होगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी से कष्ट हो सकता है। आज पुरानी प्रेमिका से मिलना-जुलना हो सकता है। पार्टनर की बातों को टालना रिलेशन में दरार पैदा कर सकता है।
कुंभ राशिफल : लव लाइफ में पार्टनर से गुस्सा करना मंहगा पड़ सकता है। नया प्रेम संबंध स्थापित कर सकते हैं। प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि इस संबंध में आपको सोच विचारकर निर्णय लेना चाहिए।
मीन राशिफल : प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी किसी बात को लेकर जिद्द पर अड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में पत्नी का साथ मिलने वाला है। लव पार्टनर के साथ शादी के लिए तैयार हो सकते हैं।