Navratri 2019, Love Horoscope Today 29 September 2019: मेष राशिफल: लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। प्रेमिका के साथ रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर को कोई अच्छा गिफ्ट से सकते हैं।

वृषभ राशिफल: रिश्ते में आपसी तनाव का अनुभव कर सकते हैं। लव लाइफ में व्यस्त रहने वाले हैं। अविवाहित लोग रिलेशन में आ सकते हैं। प्रेमिका के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने वाले हैं।

मिथुन राशिफल: लव पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन में पत्नी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेमी को आर्थिक मदद कर सकते हैं। जिनकी शादी नहीं हुई है, उन्हें शादी का प्रस्ताव आएगा।

कर्क राशिफल: साथी से दूर रहने के कारण मन में निराशा उत्पन्न होगी। लव पार्टनर की कोई बात बुरी लगने के कारण आपसी बातचीत बंद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में शारीरिक रूप से तो एक साथ रहेंगे मानसिक रूप से अलग रह साकते हैं।

सिंह राशिफल: लव पार्टनर के साथ चल रहा विवाद खत्म होने वाला है। आपसी बातचीत से प्रेमी को अपने वश में कर सकते हैं। रिश्ते में गरमाहट लाने के लिए भरपूर प्रयास करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में पत्नी खुशी देने वाली है।

कन्या राशिफल: लव पार्टनर के साथ बेकार की बातें करने से बचें। लव लाइफ में पार्टनर से आपसी तनाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति का वातावरण रहने वाला है। प्रेमिका के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा करने जा सकते हैं।

तुला राशिफल: लव पार्टनर के साथ गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी मानसिक खुशी प्रदान करने वाली है। लव लाइफ में किसी का हस्तक्षेप हो सकता है। वैवाहिक जीवन में पार्टनर के प्रति वफादार रहने वाले हैं।

वृश्चिक राशिफल: रिश्ते में उतार-चढ़ाव आएगा। रोमांस के लिहाज से आज का दिन खास रहने वाला है। प्रेमिका को प्यार भरा उपहार देने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में पत्नी का व्यवहार मानसिक अशांति पैदा करेगी।

धनु राशिफल: आज आप अपने पार्टनर को भरपूर खुशी देने वाले हैं। लव लाइफ के लिए नया रिश्ता कायम कर सकते हैं। आज जो भी लोग नया रिश्ता बनाएंगे वो लंबा चलेगा। वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर साथी से विवाद होगा।

मकर राशिफल: प्रेमिका के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। घरेलू मसले को लेकर जीवनसाथी से विवाद होगा। हालांकि कुछ समय के बाद आपसी प्यार बढ़ता नजर आएगा। अविवाहित जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कुंभ राशिफल: आज पारिवारिक ज़िम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगे। प्रेमी से मिलने का ख्याल मन में आएगा। प्रेमिका के साथ पिक्चर देखने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने वाले हैं।

मीन राशिफल: लव पार्टनर के साथ घूमने जाने में धन खर्च होगा। प्रेमिका किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। अविवाहित जातक विवाह के लिए राजी हो सकते हैं। शादीशुदा लाइफ खुशनुमा रहने वाला है।