Love Horoscope Today 28 August 2019: मेष राशिफल : जीवनसाथी के साथ प्यार भरा समय बीतने के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के साथ मनोरंजन पर खर्च होने वाला है। आज कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपके लव लाइफ में यादगार बन जाएगा। वृषभ राशिफल : आज लव लाइफ में निराशा हाथ लगने वाली है। जीवनसाथी के साथ किसी घरेलू मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। प्रेमी के साथ भरपूर रोमांस का आनंद लेने वाले हैं। प्रेमिका के साथ शहर के बाहर सैर पर जा सकते हैं।
मिथुन राशिफल : आज लव लाइफ में कुछ ऐसे पल जुड़ने वाले हैं जो यादगार बन जाएगा। जीवन की निराशा को दूर करने के लिए पार्टनर का साथ अच्छा साबित होगा। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप होगा।
कर्क राशिफल : आज आप अपने लव पार्टनर को दिल से खुश रखने की कोशिश करेंगे। नए रिश्ते बनने के भी संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस होगी। जिससे आपका नाम अप्रसन्न रहेगा।
सिंह राशिफल : पार्टनर के साथ घूमने जाने के लिए उन्हें मना सकते हैं। किसी ऐतिहासिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। रिश्ते में रोमांस बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशिफल : लव पार्टनर के साथ जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं। जीवनसाथी के प्रति नकारात्मक सोच रखने से आपसी विवाद होगा। पुराने प्रेमी का ख्याल आएगा। संभव है उनके साथ मिलना भी हो जाए।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : लव पार्टनर की रोमांस भरी उम्मीद पर खड़ा नहीं उतर पाएंगे। आपसी रिश्ते के बारे में कोई नया निर्णय लेने से बचें। अगर रिलेशन को खत्म करना चाहते हैं तो पहले ठीक प्रकार से विचार कर लें।
वृश्चिक राशिफल : रिश्ते में आपसी संबंध मधुर होगा। वैवाहिक जीवन में पत्नी की किसी बात को लेकर कष्ट हो सकता है। जो आगे चलकर परेशानी का कारण बनेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रस्ताव आएगा।
धनु राशिफल : पार्टनर के साथ शारीरिक आवश्यकता पूरी नहीं होगी। पार्टनर को परेशान करने से रिश्ते में दरार आ सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। दफ्तर में किसी अनजान से प्यार हो सकता है। संभव है आगे चलकर रिश्ता में बदल जाए।
मकर राशिफल : वैवाहिक जीवन में रोमांस बना रहने वाला है। अविवाहित जातकों को नया लाइफ पार्टनर मिलने वाला है। पत्नी के साथ धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में किसी साथी को प्रपोज कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल : आज कोई अजनबी आपके लाइफ में आ सकता है। जीवनसाथी के संबंध मधुर रहने वाले हैं। किसी कारणवश पत्नी से झगड़ा हो सकता है। प्रेमिका प्यार भरा संदेश भेज सकती है। संभव है आपको उनसे मिलने जाना पड़े।
मीन राशिफल : जीवनसाथी के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहने वाला है। इस कारण आपको उनकी तरफ से भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी मनमुटाव अच्छा साबित नहीं होगा।