Love Horoscope Today 26 August 2019: मेष राशिफल : जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते में मधुरता आएगी। अविवाहित लोग शादी के लिए परिवार वालों की बात मानने वाले हैं।

वृषभ राशिफल : लव लाइफ में पार्टनर से बातचीत करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। प्रेमिका की बात झल्लाहट पैदा करने वाला हो सकता है। प्रेमपूर्वक आपसी संबंध को बरकरार रखें। प्रिय जनों से मुलाकात होगी।

मिथुन राशिफल : आज प्रेम संबंध में संभलकर चलने की जरूरत है। प्रेमिका के साथ रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ खुलकर भावनानों को शेयर करने वाले हैं। कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

कर्क राशिफल : आज प्रेम संबंध की रफ्तार धीमी रहने वली है। वैवाहिक जीवन में अचानक संबंध खराब हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ व्यस्त रहने वाले हैं। अविवाहित लोग रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशिफल : लव रिलेशन में आपस में गुस्सा करना अच्छा साबित नहीं होगा। प्रेमिका की कोई बात मान जाएंगे। वौवाहिक जीवन में आपसी मतभेद बढ़ने के कारण दूरियां बढ़ेगी, जिस कारण तनाव उत्पन्न होगा।

कन्या राशिफल : आज एक से अधिक लोगों के साथ संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। अनैतिक संबंध के प्रति झुकाव हो सकता है। लव लाइफ में रिश्ते को आगे बढ़ाने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार के कष्ट का सामना करना पड़ेगा।

[bc_video video_id=”5983399956001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : आज एक से अधिक नए साथी बनेंगे। लव लाइफ में आपसी निकटता में कमी देखने को मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशी कुल मिलाकर मध्यम रहने वाला है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आप प्रपोज कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल : लव लाइफ में नीरसता महसूस कर सकते हैं। प्रेमिका के प्रति घनिष्ठता बढ़ेगी। पारिवारिक लोगों के कहने पर शादी करने का मन बना सकते हैं। बॉयफ्रेंड से आपसी बातचीत बढ़ेगी। कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

धनु राशिफल : किसी अनजान के साथ निकटता बढ़ सकती है। हालांकि आज रिश्ते में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अविवाहित लोग दूसरों की बातों में आकार विवाह संबंधी निर्णय न लें। कोई नई प्रेमिका मिल सकती है।

मकर राशिफल : आज प्रेम संबंध में सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी को लेकर मन में चिंता रहेगी। लव लाइफ में खटास महसूस कर सकते हैं। हालांकि कुछ समय बाद संबंध अच्छे रहने की उम्मीद कर सकते है।

कुंभ राशिफल : कोई नया पार्टनर मिलने से रिश्ते तोड़ने का विचार मन में आ सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव आएगा। कार्यस्थल पर किसी नए साथी से लव हो सकता है। लव लाइफ में सबकुछ अच्छा रहे, इसके लिए आपको आगे आना होगा।

मीन राशिफल : नए साथी के प्रति दिल में प्रेम की भावना उभरेगी। वैवाहिक जीवन में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। लव पार्टनर के साथ बातचीत में जिद्दी स्वभाव से हानि हो सकती है।

( और अधिक राशिफल और एस्ट्रोलॉजी की की खबरें यहां )