Love Horoscope Today 22 August 2019: मेष राशिफल : आज का दिन आपके लिए वायदे का है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी से मिलने के लिए किसी खास स्थान पर जाएंगे। प्रेमी को आपके किसी बात से कष्ट हो सकता है।
वृषभ राशिफल : लव लाइफ के लिए आज का दिन यादगार साबित होने वाला है। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने वाले हैं। लव पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। पत्नी को किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मिथुन राशिफल : आज आपको अपने साथी के साथ संभलकर बात करनी चाहिए। संभव है रिश्ते में दरार हो जाए। लव लाइफ में साथी से सकारात्मक पहल देखने को मिलेगा। इससे आपसी प्यार बढ़ेगा।
कर्क राशिफल : आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ किसी यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सिंह राशिफल : आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रेमिका आपके भोलेपन का लाभ उठा सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी महिला मित्र से मनमुटाव हो सकता है।
कन्या राशिफल : लव पार्टनर के साथ भरपूर मस्ती करने वाले हैं। जीवनशैली में बदलाव होने से जीवनसाथी आपका साथ पाने में खुशी महसूस करने वाले हैं। सकारात्मक सोच से भविष्य के लिए आपका रिश्ता मजबूत होगा।
[bc_video video_id=”5975869975001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : पार्टनर के साथ रोमांटिक मुलाक़ात खुशियां प्रदान करेगी। फुरसत के समय में लव पार्टनर के रहने से मन खुश रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। पत्नी को कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशिफल : आज आप दिल की गहराइयों से पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। जिससे आपके लव लाइफ में मधुरता आएगी। किसी बात को लेकर पत्नी से गुस्सा हो सकते हैं। प्रेमिका का कोई लव संदेश आएगा।
धनु राशिफल : प्यार में डूबे रहने की संभावना है। दिल खोलकर आपनी भावनाओं को लव पार्टनर के साथ शेयर करें। संभव है आपके अटूट प्यार को देखते हुए पार्टनर शादी के लिए राजी हो जाए। वैवाहिक जीवन में कटुता आ सकती है।
मकर राशिफल : लव पार्टनर से आज भरपूर प्यार मिलने वाला है। ये प्यार आपके लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा। विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में अपार खुशियां मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके लव लाइफ के लिए सबसे सफल साबित होगा। पार्टनर के साथ आपसी प्यार में मधुरता रहने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में किसी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।
मीन राशिफल : जीवनसाथी से घरेलू मसले पर विवाद हो सकता है। आज आपको लव पार्टनर के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करना होगा। वरना मामला खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
