Love Horoscope Today 18 September 2019: मेष राशिफल: लव पार्टनर के साथ प्यार में डूबे रहने वाले हैं। संभव है किसी रोमांटिक यात्रा पर जाएं। दाम्पत्य जीवन में साथी से भरपूर प्यार और सहयोग मिलने वाला है। वृषभ राशिफल: नव विवाहित दंपत्तियों को रोमांस का अवसर मिलेगा। लंबे समय से चल रहा प्यार का मामला रिश्ते का रूप लेने वाला है। प्रेमिका भरपूर खुशी देने वाली है। प्रेमी प्यार भरा उपहार लेकर आने वाला है।

मिथुन राशिफल: जिसे आप बहुत दिनों से चाह रहे हैं, उससे मुलाक़ात होगी। यह आपका लव पार्टनर भी हो सकता है। लव लाइफ में सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है।

कर्क राशिफल: लव पार्टनर से मिलने के लिए उसके घर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई नया लव पार्टनर बनने के लिए तैयार हो सकता है। शादीशुदा लाइफ में आपसी मनमुटाव रहेगा, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी।

सिंह राशिफल: पार्टनर के साथ यादगार लम्हा बिताने वाले हैं। जिन जातकों की शादी नहीं हुई है, उन्हें इसके लिए प्रस्ताव आएगा। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहने वाली है। पुरानी प्रेमिका का संदेश मिल सकता है।

कन्या राशिफल: लव लाइफ में एक दूसरे के करीब आने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में कुछ नया फैसला लेने वाले हैं। प्रेमी, साथ समय बिताने के लिए कह सकता है। लव रिलेशन को नई ऊंचाई देने वाले हैं।

तुला राशिफल: लव पार्टनर के मिलने के लिए आज का दिन शुभ है। पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ आपसी प्यार बना रहेगा। पत्नी से चल रहा आपसी मतभेद दूर होगा।

वृश्चिक राशिफल: जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। लव पार्टनर से अकारण झगड़ा होगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्यार और भी प्रगाढ़ होगा। प्रेमी की तलाश कर रहे जातकों का सपना पूरा होगा।

धनु राशिफल: लव लाइफ में आपसी प्यार बढ़ता हुआ नजर आएगा। लव पार्टनर की बातों से प्रभावित होकर उनके साथ सैर पर जा सकते हैं। नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर महिला मित्र से दोस्ती बढ़ेगी।

मकर राशिफल: आज लव पार्टनर के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। साथी के साथ किसी रोमांटिक और दूर की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में साथी का भरपूर साथ मिलने वाला है।

कुंभ राशिफल: वौवाहिक जीवन में पत्नी के साथ मस्ती भरा समय बिताना पसंद करेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आने वाला है। प्रेमिका को आर्थिक मदद कर सकते हैं। प्रेमी की कोई बात दिल में चुभ सकती है।

मीन राशिफल: आज लव पार्टनर के प्रति आकर्षण कम रहेगा। लाइफ पार्टनर से कुछ समय के लिए दूरी बना सकते हैं। शादीशुदा लाइफ में खुशहाली बनी रहने वाली है। प्रेमिका के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहने वाले हैं।