Love Horoscope Today 18 October 2019: मेष राशिफल: आज आपका पार्टनर आपके करीब रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ मस्ती करने कहीं दूर जा सकते हैं। शादीशुदा लाइफ में कुछ हद तक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशिफल: लाइफ पार्टनर के साथ प्यार में डूबे रहेंगे। लव पार्टनर के साथ जमकर मस्ती करेंगे। प्रेमिका से भरपूर प्यार मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नवविवाहित जातक साथी से कुछ दिनों के लिए दूर रह सकते हैं।

मिथुन राशिफल: आज आप लव पार्टनर को अच्छे से जानने का अवसर मिलेगा। प्रेमिका के साथ अपने जज़्बातों को खुलकर बयां करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी मनमुटाव हो सकता है। अविवाहित युवा और युवतियों को रिश्ते का प्रस्ताव आएगा।

कर्क राशिफल: विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ मस्ती भरा पल बिताने वाले हैं। लव पार्टनर की सेहत की चिंता रहने वाली है। प्रेमिका के मस्ती के लिए डेटिंग पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

सिंह राशिफल: दफ्तर में किसी महिला साथी से दोस्ती बढ़ेगी। लव पार्टनर किसी बात को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकता है। प्यार में सफलता मिलने वाली है। दाम्पत्य जीवन में पत्नी के साथ घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कन्या राशिफल: जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए रोमांटिक स्थान पर जा सकते हैं। मनोरंजन के लिए लव पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। शादीशुदा लाइफ अच्छा रहने वाला है।

तुला राशिफल: नवविवाहित दंपत्ति को आज मनोरंजन का भरपूर अवसर मिलेगा। लव लाइफ में नया मोड़ आने वाला है। संभव है साथी के साथ रिश्ता पक्का हो जाए। प्रेमिका के साथ सिनेमा देखने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: चाहने वालों को अपनी भावनाओं से अवगत करा सकते हैं। प्रेमिका किसी बात लेकर रूठ सकती है उसे मनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी आपसे भरपूर प्यार करने वाला है।

धनु राशिफल: लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलने वाला है। प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ यादगार पल बिताने वाले हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। घरेलू कामकाज में धन खर्च होगा।

मकर राशिफल: लव पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। मानसिक स्तर पर एक दूसरे का साथ मिलने वाला है। प्रेमी युगल एक दूसरे के करीब आने वाले हैं। शादीशुदा लाइफ खुशनुमा रहने वाला है।

कुंभ राशिफल: जो लाइफ पार्टनर बनाना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। प्रेमी के साथ खुशनुमा पल बिताने के लिए किसी रोमांटिक स्थान पर जा सकते हैं। लव पार्टनर से मिलने का सपना पूरा होगा।

मीन राशिफल: पार्टनर से खुलकर प्यार करने वाले हैं। नव विवाहित जातक आपसी प्यार को बढ़ाने के लिए एक दूसरे पर भरोसा रखें। कार्यस्थल पर किसी महिला साथी से दोस्ती बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहने वाला है।