Love Horoscope Today 11 September 2019: मेष राशिफल: आज आप योग्य पार्टनर की तलाश करने वाले हैं। प्रेमिका से मिलना-जुलना हो सकता है। अविवाहित जातक माता-पिता के सलाह पर शादी के लिए राजी हो सकते हैं। वृषभ राशिफल: आक कोई अजनबी आपकी लाइफ में आ सकता है। लव पार्टनर को पसंदीदा गिफ्ट दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी की कोई बात दिल को छू सकती है।
मिथुन राशिफल: अविवाहित जातक सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टनर बना सकते हैं। आज घर पर प्रेमिका का इंतजार कर सकते हैं। प्रेमी से प्यार भर संदेश मिलने वाला है। प्यार में जोखिम न उठाएं।
कर्क राशिफल: परिवार के साथ होने वाली जीवनसाथी से मुलाक़ात करने जा सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमिका के साथ मनमुटाव होगा। पत्नी की सेहत का ख्याल रखना होगा। पुरानी प्रेमिका संदेश मिल सकता है।
सिंह राशिफल: आज लव लाइफ में रोमांस रहने वाला है। संभव है साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान बनाएं। जो जातक लव पार्टनर की तलाश में हैं, उनका यह काम पूरा होगा। पत्नी के साथ किसी रोमांटिक स्थान की सैर पर जा सकते हैं।
कन्या राशिफल: आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। लव लाइफ में चल रहा आपसी विवाद खत्म होगा। लव पार्टनर के साथ खुशियां मनाएंगे।
तुला राशिफल: लव लाइफ में खुशियां रहने वाली है। प्रेमिका को किसी बात को लेकर कोई बुरी बात कह सकते हैं। जो आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए प्रस्ताव आएगा।
वृश्चिक राशिफल: विवाहित जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमिका के घर उनसे मिलने जा सकते हैं। कॉलेज में किसी को लव पार्टनर बना सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक स्थान पर घूमने जाने वाले हैं।
धनु राशिफल: लव पार्टनर के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। प्रेमिका के साथ विवाद हो सकता हैं। प्रेमी की बात दिल पर ले सकते हैं। जिसे आप बहुत दिनों से चाह रहे हैं उससे मुलाकात होगी।
मकर राशिफल: लव पार्टनर का व्यवहार हैरान कर सकता है। प्रेमी के साथ विवाह करने का विचार मन में आएगा। जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिलेगा। विवाहित जातकों को पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभ राशिफल: लव लाइफ के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। लंबे समय के अंतराल के बार लव पार्टनर से मुलाकात होगी। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रेमी से यादगार तोहफा मिलने वाला है।
मीन राशिफल: आज आप जिसके प्रति आकर्षित होंगे, उससे प्यार हो सकता है। कार्यस्थल पर विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण होगा। वैवाहिक जीवन में पत्नी से दूरी अभी बनी रहेगी। हालांकि बातचीत का सिलसिला जारी रहने वाला है।