Love Horoscope Today 10 September 2019: मेष राशिफल: आज मन में पार्टनर का ख्याल आएगा। लव पार्टनर के प्रति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी किसी बात पर सोचने को मजबूर कर सकता है। वृषभ राशिफल: लव लाइफ में कोई अजनबी पार्टनर आएगा। जीवसनथी के साथ बातचीत में संकोच का अनुभव होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बीतने वाला है। कार्यस्थल पर दोस्ती की सलाह मिल सकती है।

मिथुन राशिफल: लाइफ पार्टनर की तलाश कर सकते हैं। आज आपको किसी ऐसे दीवाने से मुलाक़ात होगी, जो आपको ही निहारेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना कर सकते हैं। व्यक्तिगत काम के सिलसिले में प्रेमिका भेंट कर सकते हैं।

कर्क राशिफल: सोशल मीडिया के जरिए लव पार्टनर से बातचीत होगी। प्रेमी से मिलकर मन खुश रहेगा। अविवाहित जातक किसी अनैतिक काम में फंस सकते हैं। सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की इच्छा पूरी नहीं करने से आपसी मनमुटाव होगा।

सिंह राशिफल: अविवाहित जातक लव पार्टनर की खोज कर सकते हैं। जो लोग पहले से लव रिलेशन में हैं, उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। आज दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेमी किसी बात को लेकर आपसे गुस्सा हो सकता है।

कन्या राशिफल: लव लाइफ के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ प्यार में डूबे रहने वाले हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से आनंद की अनुभूति करेंगे। प्रेमी को मानने के लिए उनका कहा मान सकते हैं।

तुला राशिफल: लव पार्टनर से डेटिंग का प्रस्ताव मिलेगा। संभव है किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जाएँ। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की बात बुरी लग सकती है, जिससे मन अप्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोग शादी के मसले पर घर वालों की बात से सहमत नहीं हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल: आज ऐसे इंसान से मिलेंगे जो आपका जीवनसाथी बन सकता है। पार्टनर के साथ पार्क में भरपूर रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पत्नी की बात से झल्ला सकते हैं।

धनु राशिफल: आज गुपचुप प्यार का इजहार करने वाले हैं। प्रेमिका से बातचीत न होने के कारण निराश रह सकते हैं। शादी की बातचीत चल सकती है। लव लाइफ में कब क्या होगा इसका अंदाजा नहीं लगेगा।

मकर राशिफल: आज मन भर पार्टनर के साथ मस्ती करेंगे। प्रेमी का प्यार भरा संदेश मिलेगा, जिससे आपका मन विचलित हो उठेगा। पत्नी किसी घरेलू बात पर उलझ सकती है। अविवाहित जातक लव पार्टनर की तलाश कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल: कॉलेज की प्रेमिका से मुलाक़ात होगी। जिसके साथ पुराने दिनों की याद ताजा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी प्यार बढ़ता नजर आएगा। अविवाहित जातक नए प्रेम प्रसंग की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन राशिफल: रोमांस के लिए आज का दिन खास साबित होगा। प्रेम-प्रसंग में नया मोड़ आने वाला है। जीवनसाथी को पसंदीदा चीज भेंट कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में पत्नी की नाराज हो सकते हैं। विवाहित जातक जो फातमी से दूर रहते हैं उन्हें पत्नी की याद आएगी।