Love Horoscope Today 05 October 2019: मेष राशिफल: आज लव पार्टनर से अनबन हो सकता है। प्रेमिका के साथ अनावश्यक विवाद से दूर रहें। अविवाहित लोग चाहने वाले को प्रपोज कर सकते हैं।
वृषभ राशिफल: ग्रह-दोष के कारण जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। अगर गुस्सा अधिक आए तो उस पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में घरेलू समस्या से निजात मिल सकता है।
मिथुन राशिफल: लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर होंगे। उत्तेजना में आकार साथी को भला-बुरा कहने से बचें, अन्यथा रिश्ता बगड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
कर्क राशिफल: कार्यस्थल पर बनी लव पार्टनर के साथ बहसबाजी से दूर रहना अच्छा रहेगा। प्रेमिका को उनका पसंदीदा चीज गिफ्ट कर सकते हैं। शादी के लिए इच्छुक जातकों का रिश्ता पक्का होगा।
सिंह राशिफल: लव पार्टनर के साथ अच्छा रिलेशन रहने वाला है। आज दोस्ती के लिए प्रस्ताव मिलेगा। साथी से बातचीत में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी खास महिला मित्र से कुछ नया उपहार मिलेगा।
कन्या राशिफल: लव पार्टनर के साथ झगड़ने से तनाव उत्पन्न होगा। आज आप प्रेमिका के करीब रहने वाले हैं। विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से आमदनी होगी। शादीशुदा लाइफ में बहार आएगा।
तुला राशिफल: वौवाहिक जीवन में अशांति के कारण चिंता हो सकती है। ठंढे दिमाग से प्रेमिका के साथ पेश आना अच्छा रहेगा। प्रेमी किसी धार्मिक स्थान पर घुमाने ले जा सकता है।
वृश्चिक राशिफल: किसी गलतफहमी के कारण लव पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में साथी के स्वास्थ्य की चिंता सताने वाली है। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
धनु राशिफल: लव पार्टनर के प्रति नकारात्मक भाव रखना आच्छा नहीं होगा। प्रेमी युगल किसी रोमांटिक जगह की सैर कर सकते हैं। पत्नी के साथ घरेलू काम को लेकर बहस हो सकती है।
मकर राशिफल: वैवाहिक जीवन में उदासी रहने वाली है। गुस्से के कारण रिश्ता प्रभावित हो सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी से प्यार हो सकता है। विवाह के लिए प्रयासरत जातकों के लिए आज का दिन खास साबित होने वाला है।
कुंभ राशिफल: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। किसी कारणवश लव पार्टनर से कुछ समय के लिए दूरी बन सकती है। प्रेमी से झगड़ा करने के कारण मन अशांत रहेगा। पुरानी प्रेमिका का ख्याल मन में आएगा।
मीन राशिफल: जीवनसाथी के साथ बहस या झगड़ा होने की संभावना है। अच्छा होगा की मन की बातों को पार्टनर के साथ शेयर करें। विवाह में देरी सकती है। लव पार्टनर से मिलने जाने वाले हैं।