Love Horoscope Today 04 October 2019: मेष राशिफल: अविवाहित जातकों की शादी की बातचीत तय हो सकती है। लव पार्टनर से खास भेंट मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में साथी का प्यार भरा साथ मिलेगा। वृषभ राशिफल: लव पार्टनर के साथ शादी के लिए परिवार वाले राजी हो सकते हैं। इस बात को लेकर आपका आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लाइफ में किसी नए पार्टनर की एंट्री हो सकती है। वौवाहित जातकों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
मिथुन राशिफल: लव लाइफ को लेकर आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। जिनकी शादी हो गई है, उनके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा। लव पार्टनर को खुश रखने की हरसंभव कोशिश करने वाले हैं।
कर्क राशिफल: आज लव पार्टनर को लेकर मन में कुछ खास ख्याल आएगा। वैवाहिक जीवन में रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए भरपूर मेहनत करने वाले हैं। लव लाइफ में कुछ खास निर्णय ले सकते हैं।
सिंह राशिफल: वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चने दूर हो सकती है। अपनी पसंद की शादी का विचार मन में आएगा, इसके लिए माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं। प्रेमिका के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
कन्या राशिफल: आज रोमांस में दिक्कतें आएंगी। अविवाहित जातकों की शादी में देरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव खत्म होने वाला है। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर आएगा।
तुला राशिफल: वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। लव लाइफ में भाग्य का साथ मिलेगा। संभव है पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर जाएं। जो लोग पार्टनर की तलाश कर रहे हैं उनकी ख़्वाहिश पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल: अगर किसी खास पार्टनर के साथ शादी की इच्छा मन में है तो वह पूरी होगी। अविवाहित जातक शादी का प्रस्ताव माता-पिता के सामने रख सकते हैं। आज लव पार्टनर से सकारात्मक उत्तर नहीं मिलेगा,जिससे मन अप्रसन्न रहेगा।
धनु राशिफल: कार्यस्थल पर किसी महिला के साथ आंखें चार करना मंहगा पर सकता है। लव लाइफ में जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह होगा। प्रेमिका से प्यार भरा संदेश मिलेगा, जिससे पूरे दिन उत्साहित रहने वाले हैं।
मकर राशिफल: आज लव पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। प्रेमिका के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। प्रेमी युगल किसी धार्मिक स्थल पर शादी करने का विचार कर सकते हैं।
कुंभ राशिफल: वैवाहिक जीवन में साथी की इच्छा पूरी करने वाले हैं। विवाहित जातकों को प्रेम विवाह का विचार मन में आएगा। किसी खास दोस्त से प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है। आज प्रेमिका से मिलने के लिए किसी जगह पर जा सकते हैं।
मीन राशिफल: विवाह में अड़चनें आने वाली हैं। प्यार के साथ रूठे पार्टनर को मना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में पत्नी से दूरी का एहसाह होगा। लव पार्टनर से मिलने के लिए मन बेचैन रहेगा।