Love Horoscope Today 03 October 2019: मेष राशिफल: आज चाहने वाले से मुलाक़ात होने वाली है। लव पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। आज का पूरा दिन खुशनुमा रहने वाला है। प्रेमी को आकर्षित कर पाएंगे, जिससे आपका आपसी प्यार बढ़ेगा।
वृषभ राशिफल: लव पार्टनर से साथ बातचीत में लगे रहने वाले हैं। प्रेमी से बात करने की इच्छा हर पल रहेगी। वैवाहिक जीवन में आनंद का वातावरण रहने वाला है। अविवाहित जातक शादी को लेकर परेशान हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल: प्रेमी युगल के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर को खुश रहने के लिए भरपूर कोशिश करने वाले हैं। शादीशुदा लाइफ मजेदार रहने वाला है।
कर्क राशिफल: लव पार्टनर के साथ रोमांस का अवसर मिलेगा। साथी के साथ फिल्म देखने के लिए जा सकते हैं। जो लोग हल ही में रिलेशन में आए हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ ऐसा करेंगे जिससे लाइफ पार्टनर खुश रहेगा।
सिंह राशिफल: लव लाइफ में आपसी विश्वास बढ़ेगा। अनैतिक संबंध की ओर मन आकर्षित होगा। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए खुद से पहल करना होगा। वैवाहिक जीवन में आर्थिक संकट महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशिफल: प्रेम संबंध में बहार आने वाला है। कार्यस्थल पर किसी महिला मित्र की ओर आकर्षित हो सकते हैं। नया रिश्ता कायम करने के लिए आज का दिन खास साबित होगा। प्रेमिका को पसंदीदा चीज गिफ्ट कर सकते हैं।
तुला राशिफल: अविवाहित जातकों की शादी तय हो सकती है। प्रेमिका को लेकर आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में साथी का प्यार भर साथ रहने वाला है। पुरानी प्रेमिका का संदेश मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल: लव लाइफ को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेमी युगल किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। अविवाहित जातक अनैतिक संबंध से सावधान रहें, वरना बुरे फंस सकते हैं। शादीशुदा जीवन में साथी की सेहत की चिंता रहेगी।
धनु राशिफल: पारिवारिक सदस्यों के दबाव के कारण शादी के लिए राजी हो सकते हैं। शादी के लिए वही करें जो आपके हित में हो। प्रेमिका के साथ घूमने जाने वाले हैं। लव पार्टनर कुछ नया उपहार देने वाला है।
मकर राशिफल: अविवाहित जातकों को शादी का मामला अटक सकता है। प्रेमिका के साथ प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहने के आसार हैं। लव पार्टनर के साथ बिताया गया लम्हा यादगार साबित होगा। शादीशुदा लाइफ में पत्नी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
कुंभ राशिफल: जो लोग दूसरी शादी का विचार कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन खास रहेगा। प्यार में निराशा मिलेगी। संभव है प्रेमिका से ब्रेक हो जाए। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर साथी से मनमुटाव रहेगा।
मीन राशिफल: लव पार्टनर के बारे में माता-पिता को बता सकते हैं। माता-पिता पर दबाव डालकर लव लाइफ के लिए कोई कदम न उठाएं। विवाहित जातक शादी के लिए सहमत हो सकते हैं। शादीशुदा जातक जीवनसाथी को सरप्राइज देने वाले हैं।