Love Relation Astrology: ज्योतिष अनुसार व्यक्ति के स्वभाव की तरह की उसके प्रेम संबंधों पर भी ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति की राशि के आधार पर उसकी लव लाइफ के बारे में काफी हद तक पता लगाया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। सभी राशि के लोगों की अलग अलग पसंद और नापसंद होती है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिसके माध्यम से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि अमूक राशि के व्यक्ति की लव लाइफ कैसी रहेगी और कितने उसके लव रिलेशन होंगे।
मेष राशि: इस राशि के लोगों की पर्सनालिटी काफी अच्छी होती है जिस कारण लोग इनकी तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं। ये जल्द ही प्यार के चक्कर में पड़ जाते हैं लेकिन इनका रिलेशन लंबे समय तक नहीं टिक पाता। इस राशि के जातक काफी रोमांटिक व्यक्तित्व के होते हैं। इन्हें अपने गुस्से और जल्दबाजी पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि इन दो कारणों से इन्हें नुकसान पहुंचने की संभावनाएं रहती हैं।
वृषभ राशि: इस राशि के जातक उत्तम श्रेणी के प्रेमी होते हैं। ये प्रेम को लेकर काफी भावुक भी होते हैं। ये अपने साथी से सच्चा प्यार करते हैं और जीवनभर रिश्ते को निभाने की सोचते हैं। वैवाहिक जीवन इनका अच्छा रहता है। इस राशि के लोगों को लाइफ में दो बार तक प्यार हो जाता है।
मिथुन राशि: इस राशि के लोग स्वभाव के चंचल होते हैं। इन्हें लाइफ में कई बार प्यार हो जाता है। मिथुन जातक विवाह को ज्यादा महत्व नहीं देते। ये किसी एक जगह लंबे समय तक बंधकर नहीं रह पाते इनका मन इधर उधर भटकता रहता है। लेकिन इन लोगों का भाग्य उदय अक्सर शादी के बाद ही होता है।
कर्क राशि: ये लोग थोड़े मूडी किस्म के होते हैं। हालांकि अपने रिश्ते के प्रति काफी ईमानदार भी रहते हैं। ये अपने जीवन साथी की भावनाओं की काफी कद्र करते हैं। इस राशि के लोगों का भाग्योदय शादी के बाद होता है। इनकी अपने पार्टनर से काफी सारी अपेक्षाएं होती हैं जिस कारण इनका रिश्ता कई बार टूट भी जाता है। इन्हें लाइफ में दो बार प्यार हो सकता है।
सिंह राशि: इस राशि के जातक काफी अच्छे प्रेमी होते हैं। जिस कारण इनके लव रिलेशन काफी हद तक सफल होते हैं। ये अपने साथी को लेकर भावुक और काफी वफादार होते हैं। ये अपने रिलेशन को अंत कर निभाने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक बार धोखा मिल जाने के बाद ये दूसरा लव रिलेशन बनाने से भी पीछे नहीं हटते।
कन्या राशि: इस राशि के जातक अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। जिस कारण इनकी मैरिड लाइफ काफी अच्छी गुजरती है। इनका अपने जीवनसाथी के प्रचि काफी अधिक झुकाव होता है। जिस कारण इन्हें लाइफ में एक ही बार प्यार होने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं।
तुला राशि: इस राशि के लोगों को अच्छा प्रेमी माना जाता है। ये प्रेम के प्रति काफी गहराई से सोचते हैं। ये अपने प्रेमी को अच्छा दोस्त मानते हैं। जिस कारण इनका तालमेल अपने साथी से अच्छा रहता है। लेकिन फिर भी इस राशि के जातकों को लाइफ में 3 बार तक प्यार हो सकता है।
वृश्चिक राशि: इन लोगों के लिए प्यार ही सबकुछ है। ये अपने प्यार के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये अपने साथी के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहते हैं। इनकी पर्सनालिटी से लोग जल्दी इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इनके लाइफ में अधिकतम दो लव रिलेशन हो सकते हैं।
धनु राशि: इस राशि के लोग अच्छे प्रेमी होते हैं लेकिन लंबे समय तक इनके लव रिलेशन नही टिकते। इन्हें अपनी लाइफ में हमेशा कुछ नया चाहिए होता है। ये जातक प्रेम में धोखा मिलने से परेशान जरूर होते हैं लेकिन जल्द ही नया साथी भी इन्हें मिल जाता है। इन्हें लाइफ में 5 बार तक प्यार हो सकता है।
मकर राशि: इस राशि वाले जातक अच्छे प्रेमी साबित होते हैं। ये हर रिश्ते को अच्छी तरह निभाने की कोशिश करते हैं। इन्हें अगर एक बार प्यार हो जाए तो ये अपने रिश्ते को शादी के अंजाम तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं।
कुंभ राशि: इस राशि के लोग काफी भावुक और गंभीर किस्म के होते हैं। इन्हें अपने जीवनसाथी पर पूरा भरोसा रहता है। लेकिन इनका मूडी स्वभाव इनके लव रिलेशन में तनाव भी उत्पन्न कर देता है। लव रिलेशन की बात की जाए तो इन्हें ज्यादातर लाइफ में एक ही बार सच्चा प्यार होता है।
मीन राशि: इस राशि के जातक प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं लेकिन इन्हें धोखा भी कई बार मिल जाता है। इनकी सोच होती है कि इनका लव पार्टनर इनके प्रति पूर्ण सहानुभूति रखे। ये जल्दी ही प्रेम में भी पड़ जाते हैं। जिस कारण इनके कई लव रिलेशन रह सकते हैं। लेकिन इन्हें एक बार अपना सच्चा प्यार मिल जाए तो यह पूरी ईमानदारी से अंत तक उसका हाथ नहीं छोड़ते।

