Love Prediction By Hand Line: समुद्रशास्त्र अनुसार हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत का स्थान होता है। इसी बुध पर्वत के आखिरी में कुछ आड़ी गहरी रेखाएं होती हैं। जिन्हें विवाह रेखा कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति के प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन के बारे में हाथ की यही रेखा बताती है। कहा जाता है कि ये रेखा जितनी साफ होगी उतना ही वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

हस्तरेखा विज्ञान अनुसार हाथ में विवाह रेखा जितनी संख्या में होती है उतने ही व्यक्ति के जीवन में प्रेम प्रसंग होते हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में 3 विवाह रेखा दिखा रहा है। जिसमें 2 छोटी और हल्की है तीसरी गहरी है। तो इसका मतलब आपके 2 अफयेर रहेंगे और फिर शादी होगी। इन रेखाओं में जो रेखा लंबी और साफ है वह विवाह रेखा कहलाती है। अगर विवाह रेखा के बाद भी कोई रेखा बन रही है तो इसका मतलब आपका शादी के बाद भी अफयेर चल सकता है। अगर विवाह रेखा टूटी हो या कटी हुई हो तो विवाह विच्छेद की संभावना होती है। इस स्थिति में दूसरा विवाह भी हो सकता है।

आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा इस बात का पता ऐसे चलता है कि यदि आपकी विवाह रेखा नीचे की तरफ झुकी हुई है तो दांपत्य जीवन में काफी परेशानी रहेंगी। विवाह के आरंभ में दो शाखाएं हो जाएं तो शादी टूटने की आशंका रहती है। किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में अगर द्वीप का चिन्ह हो तो इसका मतलब आपका विवाह धोखे से होता है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा ह्रदय रेखा को काटते हुए नीचे की तरफ जाए तो व्यक्ति अपने लव मैरिज होने पर हमेशा परेशान रहता हैं।

यदि विवाह रेखा के पास त्रिशूल के समान कोई चिन्ह दिखाई दे तो व्यक्ति अपने जीवन साथी से बहुत अधिक प्रेम करता हैं। विवाह रेखा पर किसी भी तरह का वर्ग के समान चिन्ह दिखाई दे तो लव मैरिज की संभावना बढ़ जाती है। जिन लड़कों के दाएं हाथ में एक विवाह रेखा होती है, उन्हें उनकी पत्नी बहुत प्यार करती है।