Lord Surya Dev Favorite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। जब सूर्य किसी व्यक्ति की कुंडली में अच्छे स्थान पर होता है, तो उस पर सूर्य की कृपा बनी रहती है। इस कृपा से उस व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान, पैसा, सुख-शांति और सफलता मिलती है। वहीं,ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों में से कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनपर सूर्यदेव की खूब कृपा बरसती है। मान्यता है कि इन राशियों पर सूर्य देवता कभी कोई संकट आने नहीं देते। ये राशियां सूर्यदेव की प्रिय राशियां मानी जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्यदेव की प्रिय राशियां कौन सी हैं।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि को ज्योतिष में पहली राशि माना जाता है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो सूर्य के अनुयायी माने जाते हैं। इसी वजह से मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। ये लोग काफी साहसी, उर्जावान और आत्मविश्वासी होते हैं। सूर्य देव इनकी मेहनत को और बढ़ावा देते हैं, जिससे इन्हें सफलता मिलती है। इन जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके अलावा, स्पोर्ट्स और टूरिज़्म जैसे कामों में भी ये अच्छा नाम कमाते हैं।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के बारे में तो सब जानते हैं कि ये सूर्य देव की अपनी राशि है। इसलिए सिंह राशि के लोग स्वाभाविक रूप से सूर्य देव के सबसे प्रिय होते हैं। इनमें नेतृत्व की क्षमता, आत्मविश्वास और साहस भरपूर होता है। सूर्य देव इनकी मेहनत को सम्मान और सफलता में बदल देते हैं। सिंह राशि के जातक समाज में अपनी लीडरशिप से पहचान बनाते हैं और जल्द ही प्रसिद्ध हो जाते हैं। इन्हें पैसों की दिक्कत भी नहीं होती।
धनु राशि (Dhanu Rashi)
धनु राशि के जातक भी सूर्य देव के प्रिय होते हैं। धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो सूर्य देव के गुरु माने जाते हैं। सूर्य देव इन जातकों को ज्ञान, विवेक और व्यावहारिक बुद्धि देते हैं, जिससे ये लोग लेखन, शिक्षा, न्याय और व्यापार में सफलता पाते हैं। इनका काम के प्रति जुनून इन्हें शोहरत और धन दिलाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
