Sawan 2025 Shiv Mantra: शिव पुराण में सावन के महाने का विशेष महत्व बताया गया है। यह महीना देवो के देव महादेव को समर्पित होता है। इस साल सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हुई है और जिसका समापन 9 अगस्त को होगा। इस महीने भोलेनाथ की विशेष पूजा करने का विधान है। वहीं भक्त इस मास में बेलपत्र, भांग, धतूरा, आक के फूल, फल, शहद, गंगाजल आदि शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, ताकि महादेव प्रसन्न होकर उनकी मनोकामनाएं पूरी करें और जीवन के दुख-दर्द दूर करें। वहीं यहांं हम आपको ऐसे सिद्ध मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके जाप से धन- समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। आइए जानते हैं ये मंत्र कौन से हैं…

करियर और कारोबार में तरक्की के लिए सावन में धारण करें ये रुद्राक्ष, शनि देव की रहेगी विशेष कृपा, जानिए धारण करने की सही विधि

आरोग्य की होगी प्राप्ति

शिव पुराण के अनुसार ॐ नमः शिवाय भगवान शिव का प्रिय मंत्र माना जाता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सावन में इस मंत्र का 108 बार जप करता है तो ऐसा करने से व्यक्ति की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

धन- समृद्धि के लिए करें इस मंत्र का जाप

अगर बहुत प्रयास करने के बाद भी जीवन में धन का अभाव रहता हो तो आप सावन में प्रतिदिन ओम हृौं शिवाय शिवपराय फट् मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

शिव पुराण अनुसार ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः भोलेनाथ का ये मंत्र रुद्र मंत्र है। इस मंत्र का सावन में रोज जाप से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही इस मंत्र में इतनी शक्ति है कि ये आपकी हर इच्छा भगवान शिव तक पहुंचाती है।

दीर्घ आयु के लिए करें इस मंत्र का जाप

महाकाल का का महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || इसको बेहद चमत्कारी माना जाता है। इस मंत्र में बहुत शक्ति है। इस मंत्र के जाप से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। साथ ही इस मंत्र के जाप से सेहत में सुधार आता है। 

धन- समृद्धि की होती है प्राप्ति

भगवान शिव का का गायत्री मंत्र ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहितन्नो रुद्रः प्रचोदयात्! बेहद शक्तिशाली माना गया है। इस मंत्र के जाप से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025