Lord Shiva Favourite Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में शिव जी की पूजा का बहुत महत्व है। भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। इसके साथ ही इन्हें भैरव नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति और संहार का आधार भगवान शिव को ही माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा से जातकों के दोष कम होते हैं और भक्तों पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। वहीं, जल्द ही साल 2025 शुरू होने वाला है। ग्रहों के लिहाज से नया साल बेहद खास रहेगा क्योंकि इस साल कई ग्रह गोचर करने वाले हैं। इसके साथ ही ज्योतिष की मानें तो 2025 में कुछ राशियों पर शिव जी की विशेष कृपा बरसेगी। शिव जी की कृपा से इन राशियों का भाग्य बदल सकता है। इन राशियों के सभी बिगड़े काम बन सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां जिन्हें नए साल में महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि वाले जातकों के लिए साल 2025 खुशियों से भरा रहेगा। इस समय आपको धन लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। करियर और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत मिल सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। शिवजी की कृपा से हर काम में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए नया साल बहुत शुभ रहेगा। नए साल में भाग्य आपका साथ देगा। इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के मौके मिलेंगे और आपका वेतन भी बढ़ सकता है। व्यापार करने वालों को भी नए अवसर मिलेंगे। काम के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा। शिवजी की कृपा से परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के लिए साल 2025 हर तरह से फायदेमंद रहेगा। भगवान शिव की कृपा से आपको बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और धन-संपत्ति में भी इजाफा होगा। सेहत अच्छी रहेगी और जीवन में हर तरफ सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।