Happy Krishna Janmashtami 2018: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में रह रहे भारतीय भी इसे सेलिब्रेट करते हैं। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 2 सितंबर को पड़ रही है। बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास की अष्टमी को पड़ती है। यह त्योहार भगवान श्री कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाती है। भगवान श्री कृष्ण को विष्णु जी का अवतार माना जाता है। श्री कृष्ण ने देवकी और वासुदेव के पुत्र के रूप में धरती पर जन्म लिया था। इसके बाद मथुरा के लोगों को निर्दयी कंस के शासन से मुक्ति दिलाई थी। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग उपवास रखतें हैं और नंद गोपाल की पूजा करते हैं।
पुराणों में कहा गया है कि कंस अपने अत्यचारों से मुथरा के लोगों को तंग कर रखा था। भगवान कृष्ण ने लोगों को कंस के अत्याचारों से बचाने के लिए ही जन्म लिया था। कंस की बहन का नाम देवकी था। देवकी जी का विवाह यदुवंशी राजकुमार वासुदेव के साथ हुआ था। कहते हैं कि विवाह के बाद जब कंस दोनों को लेकर घर आ रहा था तो उस वक्त एक भविष्यवाणी हुई थी। इस भविष्यवाणी में कहा गया कि देवकी की आठवीं संतान कंस का वध करेगा। यह भविष्यवाणी सुनने के बाद कंस ने देवकी और वासुदेव को जेल में बंद कर दिया।
Happy Janmashtami 2018 Wishes Images, Quotes, Messages, SMS
इस कथा के मुताबिक कंस ने देवकी और वासुदेव को जेल में काफी पेरशान किया। इसके साथ ही कंस देवकी की सभी संतानों को एक-एक करके मारता गया। इसके बाद आठवें पुत्र के रूप में विष्णु जी ने स्वंय कृष्ण अवतार में देवकी के उदर से जन्म लिया। कंस अपनी तमाम तैयारियों और कोशिशों के बाद भी इस आठवीं संतान को मार नहीं पाया। जबकि कुछ सालों के बाद श्री कृष्ण ने अपने अत्याचारी मामा कंस का वध किया और मथुरा के लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। इस पूरे घटनाक्रम की याद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
