Lord Ganesha: हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक या फिर शुभ काम करते समय सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कामना करते हैं कि आगे भी यूं ही सफलता हासिल होती रहें। शास्त्रों में गणेश जी विघ्नहर् कहा जाता है, जो अपने भक्तों के दुखों को दूर करके सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। इसके साथ वह हर एक संकट से छुटकारा दिलाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश को कुछ राशियां अति प्रिय है। 12 राशियों में से ये तीन राशियां है जिनके ऊपर हमेशा गणपति जी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि (Mesh Rashi)
इस राशि के जातकों के ऊपर भगवान गणेश की असीम कृपा होता है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। भगवान गणेश की कृपा होने के कारण इस राशि के जातक साहसी, बुद्धिमान और हर चीज में निपुण होते हैं। यह अपनी बुद्धिमानी से बड़ों-बड़ों को अचंभे में डाल देते हैं। गणपति जी की कृपा से ये हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Rashi)
इस राशि के जातकों के ऊपर भी भगवान गणेश काफी मेहरबान रहते हैं। इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस कारण इस राशि के जातकों के ऊपर हमेशा गणपति जी की कृपा होता है। अगर किसी जातक की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है, तो वह भगवान गणेश की पूजा आरंभ कर दें। गणपति जी की कृपा से इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान मिलता है। मेहनत का पूरा फल मिलने के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।
मकर राशि (Makar Rashi)
गणपति की जी कृपा से इस राशि के जातक काफी मेहनती और दिल के सच्चे होते हैं। भगवान गणेश जी की कृपा से इन्हें हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। यह लोग हर एक परेशानी, चुनौती को बिना घबराएं आसानी से पार कर लेते हैं। इस राशि के जातक बिजनेस और शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।