Lohri 2025: हर साल देश में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह साल का पहला महत्वपूर्ण त्योहार होता है जो मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बड़े जोश और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इतना ही नहीं, भारत के साथ-साथ विदेशों में भी पंजाबी समुदाय के लोग इसे बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं। लोहड़ी नई फसल के स्वागत और समृद्धि का त्योहार है माना जाता है। यह त्योहार किसानों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि यह उनकी मेहनत और नई फसल का जश्न मनाने का समय है। आपको बता दें कि इस साल लोहड़ी का त्योहार आज यानी 13 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है। ज्योतिष की मानें तो अगर आप इस दिन कुछ खास उपाय करेंगे तो इससे घर में पूरे साल खुशियां और बरकत बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो खास उपाय।

लोहड़ी की अग्नि में डालें ये 3 चीजें

लोहड़ी की रात जलने वाली आग यानी अलाव में तिल, गुड़ और रेवड़ी डालना बहुत शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन इन 3 चीजों को अग्नि में डालने से घर में सुख-शांति और धन की बरकत होती है। अगर तिल न हो तो मूंगफली भी डाली जा सकती है।

गरीबों को दान करें

लोहड़ी के दिन जरूरतमंदों को तिल, गुड़, रेवड़ी, कपड़े, गेहूं और मक्का जैसी चीजें दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से न सिर्फ पुण्य मिलता है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि इस दिन गेहूं और दूसरे अनाजों का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातकों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खासतौर पर लड़कियों को रेवड़ी दान जरूर करना चाहिए।

अलाव की परिक्रमा करें

लोहड़ी की आग के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें और अपनी मनोकामनाएं मन में दोहराएं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी इच्छाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा लोहड़ी के दिन बच्चों को आशीर्वाद देना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशियां बनी रहती हैं और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।