Libra Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Tula Rashi Ka Varshik Rashifal (तुला वार्षिक राशिफल 2025): वैदिक ज्योतिष मुताबिक तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख, वैवाहिक सुख और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह सकारात्मक स्थित होते हैं, वो लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं और खुलकर पैसे खर्च करते हैं।  साथ ही अगर तुला राशि की 1 जनवरी 2025 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बुध ग्रह रहेंगे। तो वहीं तीसरे भाव में सूर्य देव और चतुर्थ भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे। वहीं पंचम भाव में शनि और शुक्र की युति रहेगी। वहीं छठे भाव में राहु ग्रह और अष्टम भाव में गुरु ग्रह स्थित रहेंगे। साथ ही दशम भाव में मंगल ग्रह नीच अवस्था में रहेंगे। साथ ही 12वें भाव में केतु ग्रह रहेंगे। आइए जानते हैं तुला राशि (Libra Rashifal 2025) वालों को 2025 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

तुला राशि वालों का काम- कारोबार 2025 (Business Of Libra Zodiac In 2025)

तुला राशि वालों को नया काम शुरू के 2 महीने में नहीं करना चाहिए। उसके बाद शुरू कर सकते हैं। क्योंकि ग्रहों की चाल आपके पक्ष में रहेंगे। वहीं इस साल आपको विदेश में जाकर नौकरी करने का मौका मिलेगा। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025कन्या राशि का वर्षफल 2025

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Libra Zodiac In 2025)

तुला राशि के जातकों को शुक्र और शनि की युति का अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं गजकेसरी राजयोग बनने से धन की सेविंग होगी। वहीं मान- प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अप्रैल के बाद धन का निवेश कर सकते हैं।

तुला राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Libra Zodiac In 2025)

तुला राशि के छात्रों के लिए साल 2025 शुभ साबित होगा। इस साल छात्रों का विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है। वहीं शिक्षा- परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही मई में गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर आएंंगे तो आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही अप्रैल के बाद आप विदेश जाने का चांस मिल सकता है। वहीं जो छात्र विदेश में पढ़ रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। 

तुला राशि वालों का स्वास्थ्य 2025 (Health Of Libra Zodiac In 2025)

इस साल अगर आपकी सेहत की बात करें तो पूरी साल कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है। साथ ही 29 मार्च को शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव से निकलकर छठे भाव में आएंगे, जो शुभ रहेंगे। साथ ही अष्टम भाव में गुरु रहेंगे। इसलिए थोड़ी सेहत खराब हो सकती है। लीवर और गुप्त रोग थोड़े परेशान कर सकते हैं। लेकिन वैसे पूरी साल सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2025 (Married Life And Relationship Of Libra Zodiac In 2025)

तुला राशि वालों की लव और मैरिज लाइफ काफी अच्छी रह सकती है। लेकिन 5 जून 2025 तक अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। वहीं इस साल जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्य बहुत अच्छा बना रहेगा। साथ ही किसी भी तरह की कोई परेशानी आपके संबंधों में नजर नहीं आ रही है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में संतान के स्वामी खुद संतान भाव में स्थित हैं तो संतान की तरक्की होगी। साथ ही संतान की विवाह के योग बनेंगे। वहीं संतान को करियर में लाभ मिलेगा।

करें ये महा उपाय 2025 (Remedy For Libra Zodiac 2025)

आप लोगों को इस पूरे साल हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही गणेश जी को बुधवार के दिन सिंदूर चढ़ाएं। वहीं अप्रैल तक केसर का टीका लगाएं।