Libra Yearly Horoscope 2024 (तुला वार्षिक राशिफल 2024): ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है। शुक्र ग्रह को वैभव, धन, विलासता, भौतिक सुख, वैवाहिक सुख और ऐश्वर्य का दाता माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह सकारात्मक स्थित होते हैं, वो लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं और खुलकर पैसे खर्च करते हैं।  साथ ही अगर तुला राशि की 1 जनवरी 2024 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बुध और शुक्र हैं तो वहीं तीसरे भाव में सूर्य और मंगल हैं। वहीं पंचम भाव में शनि देव हैं और छठे भाव में राहु ग्रह हैं। वहीं सप्तम भाव में गुरु बृहस्पति और 11वें भाव में चंद्र हैं। साथ ही केतु ग्रह 12 भाव में विराजमान हैं। इस वर्ष शनि, राहु और गुरु आपको लाभ देंगे। वहीं केतु ग्रह आपका खर्चा ज्यादा कराएंगे। साथ ही आप यात्रा भी बहुत कर सकते हैं। आइए जानते हैं तुला राशि (Libra Rashifal 2024) वालों को 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

तुला राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Libra Zodiac In 2024)

साल 2024 काम- कारोबार के लिहाज से बहुत शानदार रहेगा। क्योंकि राहु छठे स्थान में बैठे हैं इसलिए आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही शनि देव लाभ स्थान पर बैठे हैं। इसलिए लाभ होता रहेगा। वहीं वर्ष की शुरुआत में धन भाव पर बुध और शुक्र हैं। साथ ही गुरु बृहस्पति सप्तम भाव पर हैं। वहीं वर्ष की शुरुआत में आपको नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारी कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं नया कार्य शुरू कर सकते हैं। शनि, गुरु और राहु ग्रह आपको सफलता दिलाएंगे। 

तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Libra Zodiac In 2024)

वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2024 में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। क्योंकि शनि, राहु, बुध, शुक्र और चंद्रमा ग्रह आपको धनलाभ का कराएंगे। इस साल कमाई के जरिए बढ़ेंगे। धन की सेविंग आप कर पाएंगे साथ ही आय के नए माध्यम बनेंगे। वहीं अगर आप कला के क्षेत्र या कलाकार हैं तो आपको नाम कमाने का मौका मिलेगा। वहीं मीडिया, इंजीनियर और डॉक्टरों को यह साल शानदार रहेगा। 

तुला राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Libra Zodiac In 2024)

वहीं साल 2024 छात्रों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि इस साल आप कोर्स या नौकरी के लिए विदेश जा सकते हैं। वहीं विदेश में आफ सेटल हो सकते हैं। केतु ग्रह आपको विदेश की यात्रा कराएंगे। साथ ही जो प्रतियोगी छात्रों को भी इस समय की परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Libra Zodiac In 2024)

तुला राशि वालों के वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध की बात करें तो साल 2024 में आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर विराजमान हैं। दांंपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं माता- पिता का स्वास्थ्य रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की सेहत अच्छी रहेगी। वहीं जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपका प्रेम संबंध चल रहा है तो गुरु ग्रह आपका प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील करा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 
कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला राशि वालों का स्वास्थ्य 2024 (Health Of Libra Zodiac In 2024)

साल 2024 में तुला राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो कोई खास चिंता की बात नहीं है। लेकिन मई से आपको लेट नाइट खाना खाने से बचना चाहिए। साथ ही लेट नाइट ड्रिंक नहीं करनी चाहिए। वरना आपको पेट से संबधित परेशानी बढ़ सकती हैं। वहीं 15 जनवरी से 16 जनवरी तक आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। साथ ही अप्रैल का महीना और 16 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक आपको थोड़ा सेहत को लेकर विशेष सावधान रहना चाहिए। 

करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Libra Zodiac 2024)

इस पूरी साल आपको गणेश जी की आराधना करनी है। साथ ही हर बुधवार गणेश जी को 5 हरी इलाइची अर्पित करें। साथ ही 1 मई से दिसंबर तक आप गुरुवार के दिन बेहस के लड्डओं और चने की दाल दान करें। साथ ही आपको माथे पर रोज हल्दी का टीका लगाएं। वहीं महालक्ष्मी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा।