Libra Horoscope (Tula Rashifal) 2022 In Hindi: तुला राशि के जातकों को नए साल की शुरुआत में शारीरिक, मानसिक और करियर के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। व्‍यापार और परिवार की बात करें तो परेशानी होने वाली है। मध्य जनवरी तक आपको आर्थिक लाभ होगा। परिणामस्वरूप आप अपने धन को संचय करने में सफल रहेंगे। इसके बाद मार्च की शुरुआत में आर्थिक परेशानी दूर होगी व आपकी आमदनी में वृद्धि होने की संभावना बढ़ेगी।

वहीं यदि छात्रों की बात करें तो, अप्रैल में इच्छानुसार परिणाम मिलेगा। मई से नवंबर के बीच आपको किसी विदेशी जमीन, नौकरी या शिक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। 26 फरवरी तक विद्यार्थियों को सार्थक परिणाम मिल सकता है। अप्रैल में प्रेम संबंधों के साथ-साथ विवाहित जातकों के जीवन में बदलाव आने वाला है। वहीं वो जातक जो अभी तक अविवाहित हैं, उन्हें अक्‍टूबर से नवंबर के बीच परिणय सूत्र में बंधने की संभावना रहेगी।

जनवरी की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपको अपने परिश्रम का बेहतर परिणाम मिलेगा। आप इस समय बहुत सक्रिय होंगे। कई नए दोस्तों से मिलेंगे, और आपके परिवार में निकटता बनी रहेगी। फरवरी से जून और फिर सितंबर से दिसंबर के बीच आपको दस्तावेज पर विशेष ध्यान देने की आवश्‍यकता है। कोई भी चल-अचल संपत्ति खरीदने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। हालांकि घर खरीदने या बेचने से पहले घर के किसी बड़े और विशेषज्ञ से सलाह मशविरा अवश्य करें। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आर्थिक लाभ मिलना तय है।

अगस्त के बाद पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी। इस दौरान आपके माता-पिता द्वारा आपको गलत समझा जा सकता है। ऐसे में आपको सावधान रहने की आवश्‍यकता है। रिश्‍तेदारों से कुछ परेशानी हो सकती है। यदि आपने कोई नई नौकरी की शुरुआत की है, तो सतर्क रहने की आवश्यकता पड़ेगी। आपको प्यार और पैसे दोनों मामलों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखें ।

अंतिम तिमाही में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ नियमित रूप से आराम करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। कुल मिलाकर आने वाला साल बेहतर रहने वाला है। यह आपकी योग्यता साबित करने के लिए बेहद ही उपयुक्त समय है, और इस दौरान आपके सामाजिक दायरे का भी विस्तार होगा।

साल 2022 तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। आपके जीवन में हर तरह का नयापन होगा। इस साल परिवर्तन और अवसर दोनों ही आपके जीवन में भरपूर रहेंगे।

यह भी पढ़ें: तुला राशि वालों का करियर राशिफल 2022, तुला राशि आर्थिक राशिफल 2022, तुला राशि लव राशिफल 2022, तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल 2022

यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022