Leo Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Singh Rashi Ka Varshik Rashifal (सिंह वार्षिक राशिफल 2025): ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य देव को पिता, आत्मा, सरकारी नौकरी और प्रशासन का कारक माना जाता है। वहीं अगर सिंह राशि की 1 जनवरी 2025 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपके धन भाव में केतु ग्रह रहेंगे। साथ ही चौथे भाव में बुध, पंचम भाव में सूर्य और छठे भाव में चंद्रमा रहेंगे। साथ ही सप्तम भाव में शनि और शुक्र ग्रह रहेंगे। आठवेंं भाव में राहु और दशम भाव में गुरु ग्रह रहेंगे। साथ ही 12वें भाव में मंगल ग्रह रहेंगे। साथ ही मार्च में शनि देव के गोचर करते ही शनि की ढैय्या शुरू होगी। आइए जानते हैं सिंह राशि (Leo Rashifal 2025) वालों को 2025 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…
सिंह राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Leo Zodiac In 2025)
अगर सिंह राशि वाले लोग नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो शुरू के चार महीने में कर सकते हैं। क्योंंकि शनि की ढैय्या से शुरू होते ही पैसा फंस सकता है। साथ ही कार्य रुक सकते हैं। वहीं अगर आपकी अंतर और महादशा शुभ हैं तो उनको परेशानी थोड़ी कम हो सकती है।
सिंह राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Leo Zodiac In 2025)
सिंह राशि वालों के छात्रों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। इस साल आप विदेश में जाकर पढ़ाई कर सकते हैं। साथ ही मई 2025 के बाद आपको शिक्षा में शानदार सफलता मिलेगी। क्योंकि 15 मई को गुरु ग्रह संचरण करके आपकी गोचर कुंडली लाभ स्थान पर आएंंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र को देखेंगे। लेकिन शुरु के चार महीने में कोई लापरवाही न करें। अन्यथा समस्या पैदा हो सकती है।
सिंह राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2025 (Married Life And Relationship Of Leo Zodiac In 2025)
वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल रिश्तों की बात करें तो आपकी गोचर कुंडली में 5 जून तक मंगल ग्रह नीच के होकर मांगलिक योग बना रहे हैं। साथ ही फिर लग्न में आएंगे तो भी मांगलिक योग बनाएंगे। साथ ही 29 मार्च के बाद आपकी गोचर कुंडली के अष्टम भाव में शनि देव आ जाएंगे तो यह पूरा साल वैवाहिक जीवन के हिसाब से मिलाजुला रहेगा। इसलिए क्रोध की अधिकता से बचें। वहीं गलतफहमी से बचें। साथ ही वाद- विवाद को साथ बैठकर सुलझाएं।
सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Leo Zodiac In 2025)
सिंह राशि वालों को नए साल में धन के कारक बुध आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में हैं। साथ ही शनि और शुक्र की युति सप्तम भाव में हैं। साथ ही आपको धन मिलेगा। वहीं काम- कारोबार में तरक्की मिलेगी। साथ ही व्यापार में आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य 2025 (Health Of Leo Zodiac In 2025)
सिंह राशि वालों की गोचर कुंडली के 12वें भाव में मंगल ग्रह संंचरण कर रहे हैं। इसलिए सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। वहीं अगर आप यात्रा करते हैं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। क्योंकि मंगल की शनि पर पूर्ण दृष्टि है। मतलब 5 जून तक आपको ज्यादा सावधान रहना चाहिए।
करें ये महा उपाय 2025 (Remedy For Leo Zodiac 2025)
इस साल आपको पूरी साल शनि देव की पूजा करनी हैं। साथ ही शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही मई के बाद लग्न में केतु और सप्तम भाव में राहु ग्रह आ जाएंगे। इसलिए क्रोध की अधिकता से बचें। वहीं धन का निवेश सोच- समझकर करें। साथ ही कार्यस्थल पर लापरवाही और वाद- विवाद से बचें, तो बेहतर रहेगा।
